Saturday, February 2, 2013

बड़े। भैया,आप सा कोई नहीँ।

बड़े भैया आपसा कोई नहीं ! हमारे बड़े भैया ,(जेठ जी )अपने पद से (प्रभारी सचिव , बिहार विधान सभा )रिटायर हो कर लौटे . साथ में उनसे प्रभार लेने वाले अधिकारी भी थे वे भैया को घर तक छोड़ने आये थे .उन्हों ने ही बताया की किस तरह उनके सहयोगियों ने भाव -भीनी विदाई दी .कार्यालय का हर सहयोगी चाहे वो छोटा हो या बड़ा उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने आया .परिसर से विदा होते समय सहयोगियों ने अपने हाथों से गाड़ी को धकेल कर मुख्य गेट तक ले गए .चूँकि इन्होंने किसी तरह की भेंट लेने से मना कर दिया था इसलिय लोग फूलों के गुलदस्ते ले कर आये थे पूरी गाड़ी फूलों से भरी थी .यह सम्मान ,इसलिए था , की जीवन भर उन्हों ने लोगो का उपकार किया .भैया गद-गद थे ,इस भव्य सम्मान से हम भी अभिभूत हैं .आज कल के युग में एक सरकारी अधिकारी अगर बिना किसी आरोप या लांछना के ससम्मान रिटायर हो जाये तो यह बड़े गर्व की बात है एक एकौन्तेंट से प्रभारी सचिव तक की तरक्की ,उनकी कर्मठता दिखाती है यह नीचे से ऊपर जाने की संघर्ष गाथा है ..बड़े भैया सिर्फ कहने के लिए भैया हैं वैसे वह हमारे पिता तुल्य है .ससुराल में मुझे ससुर की कमी कभी महसूश नहीं हुई . युवा वस्था में ही पिता का देहांत हो गया .तभी से घर की पूरी जिम्मेदारी इन्हों ने अपने सर पर ले ली .तब नौकरी भी छोटी थी और घर भी छोटा था .कंकड़ बाग के विकर सेक्सन में दो कमरों के फ्लेट में रहना .अपने बच्चे ,भाई। उस पर से पटना की' गेस्टिंग ' .हमेशा गाँव के दो तीन लोग रहते ही थे .परिवार की इज्जत -प्रतिस्ठा ढोना मैंने यहीं देखा .कैसे भी करके मेहमानों को संतुष्ट करना। चाहे वो डाक्टर के यहाँ नंबर लगाना हो ,शादी -व्याह की खरीदारी हो या फिर गाँव के लोगों को पटना घुमाना हो .दोनों जने तन -मन -धन से लगे रहते हैं .साथ में अपने बच्चों को भी कभी रिक्शा बुलाने कभी पान लाने वगेरा काम में लगा देते हैं चाहे इसका खामियाजा उनकी पढाई पर पड़ता हो .मेरे पति आज जो कुछ हैं वो उन्ही की बदौलत .भाग्य से उन्हें सह -धर्मिणी भी अत्यंत सुघढ़ मिली हैं जेठानी जी नाम से ही नहीं स्वभाव से भी अन्नपूर्णा हैं।भैया को मिले यश में उनका भी कम योगदान नहीं है .अपने देवरों की प्रिय भौजी ,देवर ही नहीं उनके दोस्त भी उनका गुणगान करते नहीं थकते .जब हमारे बच्चे छोटे थे ,हम हर छुटियों में पटना जाते थे ,यह उनकी आत्मीयता ही थी जो हमें खींच लाती थी .हमें जब भी कोई दिक्कत होती है ,हम सीधे मुह उठा कर पटना चल देते हैं चाहे वो भागलपुर के दंगे हों या फिर बीमारी। .मै जब -जब बीमार पड़ी हूँ,उन्होंने माँ समान मेरी सेवा की . जीवन में मुझे इस बात का हरदम मलाल रहेगा की मै अपनी लाइलाज बीमारी की वजह से कभी उनकी सेवा नहीं कर पाऊँगी .मै उनकी ऋणी हूँ .अब जबकि भैया सेवा निवृत हो गए हैं ,ईश्वर की कृपा से जीवन की तमाम सुख - सुविधा उनके पास है .हमारी हार्दिक कामना है की आप , अपना शेष जीवन बिना किसी तनाव के शांति मय हो कर बिताएं अब तो आप स्वछंद हैं क्यों न ,निश्चिन्त हो कर जीवन का आनंद उठाये!

Wednesday, January 30, 2013

फिर बेतलवा डार पर

हे भगवान !ये क्या हो गया ? जशन का रसगुल्ला गले मे ही अटक गया . न उगलते बनता है न निगलते .छह के छ्ह हों वापस आ गये !अब पहले से अधिक ठसक से लौटे हैं मानो कह रहें हों, ''देखा,हमारी पहुंच कहाँ तक है?इधर हुआ ये की वी. सी . के जाते ही असन्तुस्तो ने बकायदा अखबारों मे उनके ''रेट''के भंडाफोड़ बयान दे डाला .अब बेचारों की जान साँसत मे है. उनपर तो वज्र गिरना तय है .पूरे विश्व -विद्यालय मे जोड़ -तोड की राजनीति चरम पर है ,देखना है की वे कैसे मॅनेज करते हैं. वैसे जिन लोगोने पैसे लगाये थे उन्हे विश्वास है की उनका काम जरूर हो जायेगा .आखिर फेयर डील का वाड़ाजो था .कुछ ईमानदार शिक्छक जिन्हों ने प्रोनत्ति.के लिये अभी तक घूस नही दी है वे चिंतित हैं की उन्हे भी शायद पैसे देने ही पडेंगे पैसों की राजनीति है .उपर से लेकर निचले स्तर तक बिना कुछ दिये काम नही होता है .विद्यार्थियों के भविषय का ईश्वर जाने

भागलपुर वि. को एक योग्य कुलपति चाहिए

वामा विचार भागलपुर वि. को एक योग्य कुलपति चाहिये. नीता झा Sunday December 09, 2012 0 आखिरकार भागलपुर विश्व विद्यालयके कुलपति हटाये गये .कल की सनसनीखेज खबर यही थी की बिहार के छह कुलपतियों को एक साथ हटाया गया .लेकिन हमलोग चैन की सांस नही ले पा रहें हैं क्योंकि वो अपने पीछे एक गंदी विरासत छोड़ गये हैं. ऐसा नहीं है की पहले घूस नही लिया जाता था घूस की सस्कृति तो बिहार मे सर्वत्र थी और है .लेकिन ऐसे कुलपति स्तर पर खुले आम वसूली नही की जाती थी .मगर अब तो अधिकारियों ने खून चख लिया है इंतजार सिर्फ शिकार का है ! इनके जाने से वैसे लोग खुश हैं जिन्हों ने घूस की नैया से पार पा लिया है ,लेकिन कुछ अभागों ने देर से रकम पहुँचाई,चूंकि हाईकोर्ट का फैसला अचानक से आया ,सो उनकी नैया बीच मझधार मे ही डूब गयी ,लुटेरा तो पीठ पर गठरी लाडके भागा .गया .बेचारे मातम मना रहे हैं ....अरे भाइयों! बिहार मे छह-छह कुलपतियों का पड खाली है .योग्यता सिर्फ ''गांठ'' की है .बोली लगाइये क्या पता ,आपकी किस्मत का दरवाज़ा भी खुल जाये .रही बात विद्यार्थियों की तो उनकी चिंता किसी को नही है .उनकी नियति तो सिर्फ दौड़-भाग की रह गयी है .कभी पेंडिंग रिजल्ट के लिये तो कभी कोई प्रमाणपत्र ब्नवाने के लिये .इन परिस्तिथियों को देख कर हम घोर आस्तिक हो गये हैं क्यों की अब भगवान ही कुछ अच्छा कर सकते है ,सरकार से तो कोई उम्मीद नही है.

जरा अपने गिरेबां में झांकें। .

भागलपुर में विश्व -विद्यालय के शिक्षकों ने धरना और प्रदर्शन किया अपनी तरह -तरह की मांगों के लिए। बेशक, राज्य सरकार के लिए ये शर्म की बात है अगर शिक्षकों और चिकित्सकों को अपनी मांगों के लिए ऐसा कुछ करना पड़े .क्योंकि ये दोनों ही छेत्र नैतिकता से जुड़े हैं. लेकिन मै इन प्रदर्शनकारी शिक्षकों से कहना चाहूंगी की वे एक बार अपने -अपने गिरेबां में झांक के देखें की आज जिसके लिए आप मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं ,उसे भ्रष्ट बनाया किसने?यहाँ मै कुलपति की ईमानदार स्वीकारोक्ति की याद दिलाना चाहूंगी कि "मै खुद किसी के पास पैसा मांगने नहीं जाता हूँ .लोग खुद पैसा ला -ला कर मुझे देते हैं .यहाँ के लोगों के पास पैसा बहुत है ."फिर आती हुई लक्ष्मी किसे बुरी लगती है! ऐसा "सिस्टम "चलाने वाले भी इसी समुदाय के लोग हैं. जिसे आप दलाल कहते हैं वो भी आपके बीच का ही है. दिन में आप, उसे गरियाते हैं और रात में उसी से काम निकलवाने की सौदेबाजी कर आते हैं. अपने गलत काम को सही करवाने के लिए घूस देने की शुरुआत, आप ही लोगों ने की थी. मनचाहा ट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए पैसा आप खुद ही दे आये थे. अब जब, "लत "लग गयी तो नारे लगाने लग पड़े! आज जो समाज में शिक्षकों को वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके वो हक़दार हैं ,इसका कारण आप खुद है न की छात्र

Saturday, January 26, 2013

आज का दिन ,हमारे लिए मायूसी ले कर आया .सुबह जैसे ही अख़बार खोला उसमे विश्व -विद्यालय के उन शिक्छकों की सूची थी जिन्हें प्रोन्नति मिली थी .उसमे इनका नाम नहीं था .हमने पैसे नहीं दिए थे ,इसलिए इस बात का अंदाज तो हमें पहले से था लेकिन एक उम्मीद थी की शायद बाकियों के साथ इन का प्रमोशन भी हो जाए .क्योंकि की चार नामों में तीन का जब हो गया तो इन्हें कैसे छोड़ देगा ?लेकिन ये घाघ वी ,सी .'होत ना आज्ञा बिनु पैसा रे 'पर अटल है .घूस दे कर प्रमोशन लेने को हमारी अंतरात्मा बिलकुल तैयार नहीं हो रही है .लेकिन बुरा तब लगता है जब लोग सहानुभूति दिखाते हुए घूस दे कर काम करवा लेने की नसीहत देने लगते हैं .और जिन्होंने बहती गंगा में हाथ धोया है वो कंजूस साबित करके मजे लेते हैं . इन से ज्यादा मै अपसेट हूँ .क्योकि शुरू -शुरू में जब रेट पचास हजार था तब मैंने ही उन्हें पैसे दे कर प्रमोशन खरीदने से मना किया था ,बच्चों ने भी भरपूर विरोघ किया कहा 'पापा हमें आपकी योग्यता पर गर्व है .एक कागज के टुकड़े पर ये लिख कर नहीं मिला तो न सही ' आपके ऐसा करने से हमें आत्म -ग्लानि होगी .ना हमारे पास उपरी आमदनी के इफरात पैसे हैं और ना डिग्री फर्जी है .फिर हम क्यों दें पैसे ? वैसे उन दिनों जब किसी काम से पटना जाना पड़ा तो हमने परिवार के बड़ों से भी सलाह ली .तभी सबों ने सलाह दी थी की ये आदमी बिना पैसों के किसी का काम नहीं करता है .मुजफ्फरपुर में इसका यही रेपुटेसन है .लेकिन इसी बीच बर्खास्तगी का ड्रामा हुआ .हमे लगा शायद कुछ अच्छा होगा। कोई भला आएगा .लेकिन सही है पैसे में बहुत दम है .सारा कुछ ' मैनेज'हो गया .सुनते हैं यही वापस आएगा .खैर ......जो होगा देखा जायेगा !

Sunday, September 23, 2012

जब प्रोफेसर साहब बीमार पड़े

प्रोफ़ेसर साहब बीमार पड़ गए ! एक तो प्रोफ़ेसर -टीचर की जात जल्दी बीमार ही नही पड़ती हैं क्योंकि दुनिया के तमाम पथ्य- परहेज उन्हें पता रहता है और वे उन्हें आजमाते भी रहते हैं .और खुदा न खास्ता अगर किसी बीमारी ने उन्हें पटक भी दिया तो क्या मजाल जो झट से किसी डाक्टर को दिखला लें ! पहले तो इधर उधर के नुस्खे से ठीक होने की कोशिश करेंगे ,फिर नही तो किसी दवा दुकान दार से पूछ क़र दवा खा क़र ठीक होने की प्रतिक्ष्चा करेंगे . लेकिन इस वार तो प्रोफ़ेसर साहब बीमारी के फेरे में पड़ ही गए .असल में उन्हें कुछ दिनों के लिए ससुराल जाना पड़ा ,वहां का स्वागत -सत्कार ,यानि मसालेदार भोजन ,इन्हें ले डूबा .घर में तो जनाब ना खुद इस तरह का भोजन करते ना करने देते ..कुछ दिनों तक जब बुखार नही उतरा तो तय हुआ की अब किसी डाक्टर तो दिखा ही लिया जाय !क्यों की अब इसके बिना कोई उपाय भी नही था .काफी पूछ -पाछ के एक अनुभवी डाक्टर के पास गए .उन्होंने इन्हें टाईफाइड बतलाया .प्रोफ़ेसर साहब तो ठहरे डाक्टर के गुरु उन्होंने पूछा ,आपको कैसे पता मुझे यही बीमारी है ?बुखार तो कई तरह के होते हैं .डाक्टर को भी शायद पता चल गया था की उसका किस से पाला पड़ा है ,उसने कहा चूँकि आपके सभी लक्छ्न यही बता रहे हैं फिर मै कुछ टेस्ट भी लिख दे रहा हूँ आपको तसल्ली हो जाएगी .वाकई टेस्ट में वही निकला . शाम को शुभ चिन्तक प्रोफ़ेसर सब आये हाल चाल जानने के लिए .फिर किस डाक्टर को दिखाया ,उसने क्या कहा ,कौन -कौन सी दवा दी किस दवा का क्या डोज है इत्यादि पर मंथन हुआ . खैर ...इस तरह एक हफ्ता निकल गया लेकिन बुखार जाने का नाम ही ना ले .फिर सब सुभ -चिन्तक प्रोफेसरों ने निर्णय लिया की जरुर दवाई का डोज कम दिया गया है या दवा गलत है . (अरे ,अगर यही बात थी तो आप सभी खुद ही डाक्टर नही बन गये होते. डाक्टर नही बन पाए तभी तो प्रोफ़ेसर बन गए ! )....आखिर डाक्टर किस लिए है .फिर से डाक्टर के पास गए ,लेकिन उसने आत्म विस्वास के साथ कहा दवा भी सही है और डोज भी .,बुखार चूँकि मियादी है इसलिए वो तो अपना समय ले क़र ही जायेगा .और ये भी कहा की उनका खुद का भाई चालीस दिनों तक यही बीमारी भोग चुका है .लेकिन प्रोफ़ेसर साहब इसी उधेड़ बुन में हैं की ये सब मेरे पढाये हुए मुझे ही चराने चले हैं ! अब वे दिल्ली का रुख करने की सोच रहे हैं ,क्यों की दिल्ली के डाक्टरों को उन्होंने नही पढ़ाया है !