Monday, January 19, 2015

पहाड़ों का आमंत्रण

जब पर्यटनकी बात चली तो ढेरों नाम जेहन में उभरे ,कहीं भीड़-भाड़ की वजह से तो कहीं आवागमन की असुविधा के कारण कुछ तय कर पाना मुश्किल लग रहा था , तब अचानक मुझे अल्मोड़ा का नाम सूझा. शिवानी जी को मैंने जब से पत्रिकाएँ पढनी शुरू की तब से पडती रही हूँ .धर्मयुग ,साप्ताहिक हिदुस्तान ,सारिका में अक्सर उनकी कहानियाँ उपन्यास छपते थे .
उनके लिखने की अदभुत शैली से ,मै ही नहीं सब लोग उनकी कहानियों ,उपन्यासों के दीवाने थे. घर में साप्ताहिक हिदुस्तान और धर्मयुग पत्रिका आती थी , कौन पहले पढेगा इसके लिए कभी कभी छीना –झपटी की नौबत आ जाती थी .
              किसी कथाकार के कथादेश की यात्रा करना इतना रोमांचक होगा मुझे इसका अनुभव नही था .मै कहूँ की मुझे सब कुछ जानी-पहचानी चीजें लग रही थी तो कुछ गलत नही होगा.ऐसा चित्र लिखित सा वर्णन चाहे वो सड़क की  हम सफर पगली नदी हो या देवदार के ऊँचे पेड़, जिसे उन्होंने अनंत काल की तपस्या में लीन सन्यासी कहा है .रास्ते में पड़ने  वाली चाय की दुकाने आम सी थी चाय भी बढिया पिलाते थे .लेकिन  मुझे तो शिवानीजी की कथाओं वाली चाय की  दुकान की तलाश थी आखिर वो मुझे अल्मोड़ा शहर के छोटे से बाजार में दिख गई .छोटी सी दुकान ,कोयले के धुएं से काली पड़ी दुकान ही नही बिस्कुट के मर्तबान , दीवार पे टंगे वर्षों पुराने कैलेण्डर ,कालिख की वजह से कुछ पता नही चल रहा की उनमे किस देवता की तस्वीर होगी लेकिन मामला देवताओं वाला था इसलिए उन्हें हटाना लाजमी नही रहा होगा . कोयले की अंगीठी पर चढा अलमुनियम का सौसपेन,जिसके बाहर कोयले की कालिख को साफ करना छोड़ दिया गया था .हम जब गए तो चाय चढ़ी हुई थी ,ढेर सारी गोल दाने वाली चाय पत्ती को कडछी से औटा जा रहा था ,दुकान के अंदर एक बेंच लगी थी वैसे स्थानीय लोग बाहर खड़े खड़े चाय पी रहे थे .मै अंदर घुस कर बेंच पर बैठ गयी .साथ के लोगों ने मुझे हैरानी से देखा मैंने बिना लोगों की मर्जी पूछे चाय का ऑडर दे दिया .शीशे के छोटे ग्लासों में चाय आ गयी .चाय पीने में अच्छी थी सो सबों ने मजे ले कर चाय पी .
तभी ,दुकान के सामने एक प्रौढ व्यक्ति आ रुके ,तीन इंच की वर्गाकार ,मोटी सी शिखा ,जिसके अत में गांठ थी .बदन पर शर्ट, मैली सी धोती .शायद वो भी चाय पीने रुके थे .मुझे उनके उपन्यासों में वर्णित वैद ज्यु मिल गए थे .गढवाली ब्राह्मणों का हुबहू वर्णित व्यक्ति सामने खड़ा था .मैंने उन्हें झुक कर प्रणाम किया ,उन्होंने थोडा अक्च्काते हुए स्वीकार किया .फिर हम लोग आगे बढ गए .शाम होने को थी ,हमे काफी कुछ देखना था .
                      बरसात के दिन थे ,इलाके में ऑफ सीजन चल रहा था ,इसलिए काफी कम भीड़ थी .अच्छा था .यहाँ शिमला -नैनीताल से कम लोग आते हैं,जबकि प्रकृति यहाँ अपने सुन्दरतम रूप में दिखती है ,जितना उपर जाओ ,उतना प्रकृति का पवित्र स्नेह मिलता है .इसमें यहाँ के सीधे -साधे ,भले लोगों का भी प्रभाव है .कर्मठ  और ईमानदार लोग .पर्यटकों को लूटने का काम नही करते .

यहाँ काफी गरीबी है ,अपने रोज की जरूरतें पूरी करने में उनका दिन बीत जाता है,सुन्दर गोरी चिट्टी गढवाली औरतें तराई में जलावन के लिए लकडियाँ चुनते दिख जाती हैं कभी सर पे पानी भर कर लाती हुई सब की नाक  में बड़ी सी नथ.जो उनके सौंदर्य को बढता है .मैंने पढा था ,ये नथें,उनकी हैसियत बताती है अमीरों की बहुएं ,ज्यादा बड़ी नथ पहनती है .मै उनकी न्थों को गौर से देखती थी .हाँ ,मुझे शिवानी जी की उन ,तीखे नैनों वाली रहस्यमयी नायिकाओं की तलाश थी जो छलावे की तरह आती थी और अंत में न जाने कहाँ चली जाती थी .शायद इसलिए मुझे नही मिली .
.पर्यटकों के आने से उन्हें कोई खास फायदा नही होता .बाहर की बड़ी पार्टी होटल खोल के मोटा फायदा उठती है .स्थानीय लोगों को बेयरे या ड्राइवर के रूप में रोजगार मिलता है .फिर भी ये अपनी धुन में मग्न रहते हैं . कभी फिर मौका मिले तो मै दोबारा यहाँ आना चाहूंगी .

कथा यात्रा शिवानी जी की याद में

जब पर्यटनकी बात चली तो ढेरों नाम जेहन में उभरे ,कहीं भीड़-भाड़ की वजह से तो कहीं आवागमन की असुविधा के कारण कुछ तय कर पाना मुश्किल लग रहा था , तब अचानक मुझे अल्मोड़ा का नाम सूझा. शिवानी जी को मैंने जब से पत्रिकाएँ पढनी शुरू की तब से पडती रही हूँ .धर्मयुग ,साप्ताहिक हिदुस्तान ,सारिका
उनके लिखने की अदभुत शैली ,मै ही नहीं सब लोग उनकी कहानियों ,उपन्यासों के दीवाने थे. घर में साप्ताहिक हिदुस्तान और धर्मयुग पत्रिका आती थी , कौन पहले पढेगा इसके लिए कभी कभी छीना –झपटी की नौबत आ जाती थी .
              किसी कथाकार के कथादेश की यात्रा करना इतना रोमांचक होगा मुझे इसका अनुभव नही था .मै कहूँ की मुझे सब कुछ जानी-पहचानी चीजें लग रही थी तो कुछ गलत नही होगा.ऐसा चित्र लिखित सा वर्णन चाहे वो सड़क की  हम सफर वो पगली नदी हो या देवदार के ऊँचे पेड़, जिसे उन्होंने अनंत काल की तपस्या में लीन सन्यासी कहा है .रास्ते में पड़ने  वाली चाय की दुकाने आम सी थी चाय भी बढिया पिलाते थे .लेकिन  मुझे तो शिवानीजी की कथाओं वाली चाय की  दुकान की तलाश थी आखिर वो मुझे अल्मोड़ा शहर के छोटे से बाजार में दिख गई.छोटी सी दुकान कोयले के धुएं से काली पड़ी दुकान ही नही बिस्कुट के मर्तबान , दीवार पे टंगे वर्षों पुराने कैलेण्डर ,कालिख की वजह से कुछ पता नही चल रहा की उनमे किस देवता की तस्वीर होगी लेकिन मामला देवताओं वाला था इसलिए उन्हें हटाना लाजमी नही रहा होगा . कोयले की अंगीठी पर चढा अलमुनियम का सौसपेन,जिसके बाहर कोयले की कालिख को साफ करना छोड़ दिया गया था .हम जब गए तो चाय चढ़ी हुई थी ,ढेर सारी गोल दाने वाली चाय पत्ती को कडछी से औटा जा रहा था ,दुकान के अंदर एक बेंच लगी थी वैसे स्थानीय लोग बाहर खड़े खड़े चाय पी रहे थे .मै अंदर घुस कर बेंच पर बैठ गयी .साथ के लोगों ने मुझे हैरानी से देखा मैंने बिना लोगों की मर्जी पूछे चाय का ऑडर दे दिया .शीशे के छोटे ग्लासों में चाय आ गयी .चाय पीने में अच्छी थी सो सबों ने मजे ले कर चाय पी .
तभी ,दुकान के सामने एक प्रौढ व्यक्ति आ रुके ,तीन इंच की वर्गाकार ,मोटी सी शिखा ,जिसके अत में गांठ थी .बदन पर शर्ट, मैली सी धोती .शायद वो भी चाय पीने रुके थे .मुझे उनके उपन्यासों में वर्णित वैद ज्यु मिल गए थे .गढवाली ब्राह्मणों का हुबहू वर्णित व्यक्ति सामने खड़ा था .मैंने उन्हें झुक कर प्रणाम किया ,उन्होंने थोडा अक्च्काते हुए स्वीकार किया .फिर हम लोग आगे बढ गए .शाम होने को थी ,हमे काफी कुछ देखना था .
                      बरसात के दिन थे ,इलाके में ऑफ सीजन चल रहा था ,इसलिए काफी कम भीड़ थी .अच्छा था .यहाँ शिमला -नैनीताल से कम लोग आते हैं,जबकि प्रकृति यहाँ अपने सुन्दरतम रूप में दिखती है ,जितना उपर जाओ ,उतना प्रकृति का पवित्र स्नेह मिलता है .इसमें यहाँ के सीधे -साधे ,भले लोगों का भी प्रभाव है .कर्मठ  और ईमानदार लोग .पर्यटकों को लूटने का काम नही करते .

काफी गरीबी है ,अपने रोज की जरूरतें पूरी करने में उनका दिन बीत जाता है,.पर्यटकों के आने से उन्हें कोई खास फायदा नही होता .बाहर की बड़ी पार्टी होटल खोल के मोटा फायदा उठती है .स्थानीय लोगों को बेयरे या ड्राइवर के रूप में रोजगार मिलता है .फिर भी ये अपनी धुन में मग्न रहते हैं . कभी फिर मौका मिले तो मै दोबारा यहाँ आना चाहूंगी .

Monday, October 13, 2014

दस्तक


मौत दस्तक दे रही है.

मै तक़दीर वाली हूँ की ,
मौत दस्तक दे रही है
                यूँ मौत आती है ,चुपके से
                हमें साथ ले जाती है .
                हमारे  जाने के बाद ‘
                लोग ढूढते हैं बहाने
                यूँ अचानक जाने का .
मै तकदीर वाली हूँ
मौत दस्तक दे रही  है .
                  अचानक किसी के जाने के बाद ,
                  लोग बनाते  हैं बातें ,
                  ये किया होता,वो न कर सका .
मै तकदीर वाली हूँ
मौत दस्तक दे रही है .
                  मुझे मोहलत मिली है .
                 निपटाने  हैं कई काम ,
                  कुछ देना है, कुछ पावना है .
मै तक़दीर वाली हूँ .
मौत दस्तक दे रही है .
                  कुछ रिश्ते हैं ,कुछ नाते हैं .
                 कुछ बंधन हैं ,कुछ गांठें है
                  छोड़ रक्खा था उन्हें ,दोराहे पे .
                  संशय था ,द्वंद था .हाँ या ना ?
मै तक़दीर वाली हूँ
मौत दस्तक दे रही है .
                    खुल चुकी हैं गांठें ,अब कोई बंधन नही ,
                    सीधा रास्ता है ,मंजिल करीब है .क्योंकी ,
                     मौत दस्तक दे रही है .             

Wednesday, September 3, 2014

रोना तो बनता है .



ईश्वर ने सबके लिए एक कोटा सिस्टम लागू कर रखा है .यह सब चीजों पर साबित होता है चाहे वो खुशी हो ,गम हो, मिठाई हो, तेल-मसालेदार भोजन हो, वगैरा वगैरा ............अगर आप इन चीजों को थोडा थोडा करके उपभोग करेंगे तो जीवन भर इन्हें पाएंगे .पैसे की ही बात करें,कैसे-कैसे अमीर कंगाल बन जाते हैं खैर ,इस सिस्टम की मार मुझ पर कैसी पड़ी बताती हूँ..जीवन के शुरूआती दिनों से ही मुझे रोना धोना बिलकुल पसंद नहीं था.बल्कि जरा सी बात पर रो देने वाले लोगों पर मै  हँसती थी .बाबू जी हमे फिल्मे खूब दिखाते थे .सिनेमा हॉल में पुतुल दी, मरने- धरने वाले सीन में हिचकियाँ ले कर रोती थी .हॉल से बाहर आने पर हम रो-रो कर लाल हुई नाक देख कर हंसते थे .सिर्फ हम ही नहीं हॉल से निकलने वाले सब लोग उसकी ओर देखते जाते थे .सच कहूँ किसी -किसी सीन पर मेरी भी आखों में आंसू भर आते थे.लेकिन अपनी इमेज खराब ना हो जाये इस डर से ,हॉल के अँधेरे का फायदा उठा कर छुपा कर आंसू सुखा लेती थी.

फिर रोने का एक जबर्दस्त इवेंट आया .पुतुल दी का दुरागमन.{गौना}.पुतुल दी की शादी और दुरागमन चूँकि गांव से हुई थी इसलिए रोने –धोने का कार्यक्रम खूब चला.मैथिलों में लडकियां ससुराल जाते समय गा-गा कर रोती हैं .माँ गे माँ ,हम तोरा बिन कोना क रहबौ गे माँ ,काकी ये काकी ,हमरा बिसरब नहि ये काकी ,बाबू जी यौ बाबू जी हमरा जल्दी मंगवा लेब यौ. हर रिश्ते के लिए अलग लाइन .पूरी जिंदगी शहर में रहने वाली पुतुल दी !,पता नहीं उसने इतना अच्छा परफोरमेंस कैसे दिया.उसकी शादी में इतने लोग आए थे की मेरी बारी नही आई .वैसे भी उस समय मेरे मन में उसके लिए रोने की भावना एकदम नही थी.एक तो वो मुझ से चार साल बड़ी थी .फिर उसका और मेरा ग्रुप भी अलग था .माँ कभी-कभी उसे मुझे कहीं साथ ले जाने के लिए कहती भी थी तो वो मना कर देती थी.मुझे बुरा नही लगता था .क्यों की उसके खेल लड़कों वाले थे,खो-खो कब्बडी ,पिट्टो जैसे खेल. मेरा गुड़ियों का संसार था .

पर उस दिन पता नही क्यों ,मुझे बड़ी जोर की रुलाई आने लगी.अपने नही रोने-धोने वाली लड़की की इमेज खराब होने की बड़ी चिंता थी .मै दौड कर सोने वाले कमरे में घुस गयी और कोने में बिस्तर के ढेर पर बैठ कर फूट –फूट कर रो पड़ी.किसी को फुर्सत नही थी मुझे चुप कराने की ,हाँ मुझे लगा लोग खिडकी से झांक रहे थे .लेकिन उस वक्त माहौल वैसा था तो रोना तो बनता था.

फिर मेरी शादी, दुरागमन की बारी आई .माँ,बाबू जी ,भाई –बहन.अपने घर को छोड़ कर ,एकदम नए लोगों के घर जाना और वहीं रह जाना .मुझे सोच कर घबराहट हो रही थी.मै दिल से रो रही थी .मेरा परफोरमेंस अच्छा नही हुआ था.लेकिन कामा दीदी {पीसी माँ }गा-गा कर ,मेरे गले लग कर खूब रोइं

बाबू जी का अचानक ,समय से पहले गुजर जाना.मेरे लिए बेहद त्रासद था. एक रोने- धोने को नापसंद करनेवाली को जीवन भर उनकी याद रुलाएगी.क्यों की वो थे ही इतने अच्छे.मुझे हर मौके पर उनकी याद आती है .उनके जाने की खबर मिलने के काफी देर बाद हम उन तक पहुंच सके थे.उन्हें बर्फ पर रखा गया था .लोग कहते हैं ,मरने के बाद अपने लोगों से भी डर लगता है.ऐसा कुछ भी नही हुआ.गाड़ी से उतर कर ,मै दौड कर उन तक पहुंची.उनके बर्फ से ठंडे पांवों पर अपना सर रख कर रोती रही .मै वहाँ से हटना नही चाह रही थी लेकिन मुझे लोग हटा कर अंदर ले गए. ऐसे में रोना तो बनता ही बनता है .











Friday, August 8, 2014

परिवर्तन ,एक पडाव

हमने अपना घर बदल लिया है पहले वाला छोटा था. ये काफी बड़ा सा है.वो घर छोटा भले ही था लेकिन उसमे सुविधाओं की कोई कमी नहीं थी .दो मंजिला घर था हम ऊपर रहते थे.इसलिए छत हमारी थी .छत मेरी पसंदीदा जगह थी .घर के निर्जीव सामान चाह वो कितने कलात्मक क्यों न हों ,रोज –रोज एक ही सामान देखते देखते मन ऊब जाता है. फर्नीचर की जगह बदलने से कुछ ही दिनों के लिए नयापन आता फिर वैसे का वैसा.
                    वहाँ मैंने छत पर ढेर सारे गमले इक्ठा कर रखे थे .चार पांच रंगो के अडहुल ,कनैल ,श्रीन्हार ,एलोविरा का तो एक बार अगर लग गया फिर इतनी तेजी से बढ़ता है की फिर बार बार उसे निकाल कर फेकना पड़ता है इन अतिरिक्त पौधों के लिए पुराने गमले ,बाल्टी सब में मिट्टी डाल कर सहेजना, मेरा समय बड़े आराम से कट जाता था.बच्चों के बाहर चले जाने के बाद का जो खालीपन सा पैदा हो गया था उसे भरने में मेरी बागवानी के शौक ने बड़ा सहारा दिया  .
              छत पर मैंने एक अलग दुनिया बसा रखी थी.मौसम का नया फूल मुझे रोमांचित कर देता था.कागजी निम्बू  के पौधे की मैंने दो साल तक सेवा की ,तब उस पर फूल आए.फिर तो मेरा मन करता था ,हर घर आने जाने वालों को निम्बू की कलियाँ जरूर दिखाउ.
                     सरकारी क्वाटरों की जर्जर हालत ,कॉलोनी के आस-पास की गंदगी ,दुर्गंध करता जमा हुआ पानी ,अंततः हमे कोलोनी छोडना पड़ा किसी कोलोनी में रहने के अपने मजे हैं .आपके प्रति उनका सरोकार ,हर बात की जिज्ञासा ,सुख दुःख में साथ देने की प्रवृति .हमे कभी अकेलेपन का एह्शास नही होने दिया .
             अब हम एपार्टमेंट में आ गए हैं .क्वाटर के मुकाबले ये घर काफी बड़ा है.खिड़कियां बड़ी -बड़ी हैं और उन में शीशे लगे हैं इससे पूरा घर प्रकाशित और हवादार है .
               अपार्टमेंट की दुनिया भी अजीब होती है .भीड़ में अकेला वाली कहावत इसके लिए काफी सही है .अगल-बगल ढेर सारे लोग रहते हैं.सुबह से आवाजे आनी शुरू हो जाती हैं .सटे-सटे घर हैं ,कभी-कभी तो ऐसा लगता है कोई हमारे घर में बोल रहा हो.लेकिन ये सच है की किसी को आपके घर में झाँकने की फुर्सत नही है.सामने वाले फ़्लैट में युवा दम्पति रहते हैं दोनों कामकाजी लोग हैं सुबह निकलते हैं उनके ताला बंद करने की आवाज से मै समझ जाती हूँकि वो जा रहे हैं फिर शाम को उनका घर खुलता है.तेज म्यूजिक बजता रहता है इसलिए किसी के बोलने की आवाज सुनाई नहीं देती.दाहिने ओर एक कम उम्र माँ है पति शायद सारे दिन घर से बाहर रहता है दो छोटे बच्चे हैं एक ने स्कूल जाना शुरू ही किया है,वो कभी एक को पढाती कभी दूसरे को पुचकारती है लेकिन घरके काम का बोझ फिर दो छोटे बच्चों को सम्हालना ऐसे में गुस्सा बड़े पर उतरता है पीटनेकी आवाज से मै व्याकुल हो जाती हूँ .लगता है छोटे बच्चे को मै अपने पास बुला लूँ ,माँ का बोझ कुछ तो हल्का हो जाएगा .एक है  दलजीत .उसकी मम्मी सारे दिन  उसे पुकारती रहती है.उठ दलजीते ,नास्ता कर दल्जीते,अब स्कूल के लिए तैयार हो जा दलजीते,होमवर्क क्यों नहीं करता दलजीते ,टीवी बंद कर दलजीते. लेकिन ये दलजीत भी कोई चीज है.मम्मी लाख पुकारे ,करता व्ही है जो उसका मन .जी करता है ,उस नटखट दलजीत से कहूँ क्यों अपनी मम्माको इतना तंग करते हो?हमारे उपरवाले फ्लोर पर शायद एक वृद्धा रहती है ,चलने फिरने से लाचार,सारे दिन उनकी फरमाइशें चलती रहती हैं .घर में शायद कम लोग है .कई-कई बार मांगने के बाद कोई पास आता है वो तब तक दूसरी जरूरत पेश कर डालती हैं .जब उन्हें कोई पानी देने में देर करता है मुझे बडी अकुलाहट होती है .
         बहरहाल जब रहना यहीं है तो सोचती हूँ खुद उनके घर जा कर परिचय  करूं .
             

                      

Sunday, May 11, 2014

एक अपूरणीय क्षति .


हमारे बड़ा काका पं.तारा कान्त झा जी का गुजर जाना हमारे विशाल परिवार पर क्या असर डालेगा ये तो दूर की बात है,लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा लगता है जैसे हमारे सरों पर से छत हट गई हो.इतने विशाल परिवार का मुखिया होना.दस भाई दस बहने, उनके संबधी ,सम्बन्धियों के संबंधी सबकी अपेक्षाएं.ना जाने कैसे निभाते होंगे = अपने विनोदी स्वभाव से सबका दिल जीत लेते थे मुझे याद है,,उमा दीदी और पुतुल दी की नई-नई शादी हुई थी ,दोनों शादी के बाद काका को प्रणाम करने आई ,तब उन्होंने अनायास ही पूछ लिया की?बौर पसंद पड़लखुन? दोनों शर्म से लाल हो गईं थी .
                      यह तो हुई अपने परिवार की व्यथा .लेकिन पूरे  मैथिल समाज के लिए उनका जाना दुर्भाग्य पूर्ण है.मैथली को संविधान की आठवी सूची में शामिल करवाने का भागीरथ प्रयास ,और उसमे सफल होना,हमे गर्व से भर देता है .इसी तरह अलग मिथिलांचल का उनका सपना ,पता नही अब साकार हो भी पायेगा या नही उनके जैसा जुझारूपन किसी अन्य में नही दिखता .उनका चुनाव नहीं जीत पाना ,पूरे परिवार के लिए अफ़सोसनाक होता था .लेकिन अपने सिधान्तों से समझौता नही किया.
                         विधानपरिषद  के सभापति के रूप में उनका कार्य काल ,विधान् परिषद के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा .सम्पूर्ण भारत वर्ष की नामी हस्तियाँ उनके व्यक्तिगत सम्बन्धों के कारण आए .पूरे वर्ष चलने वाला यह आयोजन उनकी व्यवहार कुशलता के कारण काफी सफल रहा .अभी अतिथिगण उनकी मेजबानी की प्रसंसा करके गए ..
                  ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का सम्बन्धी होना हमे गर्व से भर देता है हम उनके नाम से जाने जाते हैं।  .उनके चले जाने से जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी  भरपाई संभव नही है  हे ईश्वर ,उन्हे सद् गति देना .हमारी विनम्र श्रद्धांजली .
                     

Friday, April 11, 2014

बचपन में चुनाव


प्रिय वैभव,अभी चुनाव के दिन चल रहे हैं.तुम्हे तो पता ही है ,चुनाव के समय बिहार का बच्चा –बच्चा ,राजनीति बतियाने लगता है तुम शायद दिल्ली में  इसे मिस कर रहे होगे .है न ?
           मुझे पुराने दिन याद आ रहे है तुम  तब काफी छोटे थे शायद तीन साल के होगे .तुम्हारे पापा को मारवाड़ी कॉलेज के होस्टल का सुप्रिटेंडेंट बना दिया गया था ,हम हॉस्टल के क्वाटर में रहने आ  गए थे होस्टल में अराजक स्थिति थी ..तब वो जगह  छुटभैये नेताओं का अड्डा बना हुआ था ..संयोग से उसी समय विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो गई .उनका चुनाव चिन्ह शायद कुर्सी था कुछ और था मुझे याद  नहीं आ रहा है. खैर....... होस्टल मे सारे ,दिन उन नेता के चेलों के साथ-साथ जिंदाबाद –जिंदाबाद के नारे लगाने में तुम्हे बड़ा मजा आता था उन्हों ने तुम्हे सिखा रखा था की अपने मम्मी –पापा को बोलना वोट भैया जी को ही देंगे .  .चूँकि तुम काफी छोटे थे इसलिए हम वोट देने के लिए बूथ पर भी तुम्हे साथ ले गए .तुम्हारे नटखटपन के चलते तुम्हे घर पर छोडना खतरे से खाली नहीं था  .जब मै कमरे में वोट डालने जा रही थी कि तुम भी साथ जाने को मचलने  लगे.तब इतनी कढ़ाई नहीं हुआ करती थी .तुम्हारा हठ देख  कर पुलिस वाले ने तुम्हे मेरे साथ अंदर भेज दिया .नयी चीज देखने की उत्सुकता वश ,तुमने मैंने किसे वोट दिया था देख लिया वो कुर्सी छाप बिलकुल नहीं था  ,हे भगवान , फिर क्या था तुमने वहीँ जोर –जोर से रोना धोना शुरू कर दिया .सभी हंस रहे थे .तुम रो –रो के विलाप किये जा रहे थे .मम्मी तुमने कुर्सी छाप को वोट क्यों नहीं दिया ?मेरे भैया जी क्या बोलेंगे.वो नहीं जीत पाएंगे  .हा.हा.हा.बड़ी मुश्किल से हम तुम्हे मना कर घर लौटे. .