Wednesday, August 4, 2010

युवा वर्ग की नयी जीवन शैली

आज कल की युवा लड़कियों में नया चलन चल पड़ा है एकाकी जीवन जीने का. खुद कमा रही हैं ,अपने ढंग से रह रही हैं ,बिलकुल स्वछन्द जीवन जी रही हैं. शायद बड़े शहरों की सुविघा - सुरक्षा एवं एक ऐसी मानसिकता (जिसमे किसी को किसी से कोई मतलब नहीं रहता है) बढ़ावा दे रही हैं .वर्ना छोटे शहरों की मानसिकता तो अभी भी खुद से ज्यादा अकेली लड़कियों के बारे में जानने की रही है,यानि बिना वजह दूसरों के जीवन में ताँक झांक .
शादी -विवाह से बेशक स्वछंदता में कमी आती है.लेकिन ऐसी भी क्या स्वछंदता. अपनी घर-गृहस्ती बसाने का जो सुख है, उसका इन्हें अनुभव नहीं है तभी ऐसा सोच रही हैं.
फिर एकाकी जीवन शुरू में तो ठीक लगता है लेकिन हमने तो प्रायः ऐसी औरतों का बुढ़ापा बड़ा दुःख दाई देखा है .असल में होता यों है कि,अकेली जिंदगी के खर्चे कम होते हैं इसलिए बचत अधिक होती है. इसलिए प्रायः सगे सम्बन्धी पैसे के लालच में इन से नजदीकी बनाना शुरू कर देते हैं जो की इन्हें नागवार होता है. अंततः बेदिल नौकर -चाकरों के भरोसे ही इन का जीवन कटता है
मुझे तो लगता है अपने आत्म-निर्भर होने के अहम् ने इन्होंने अपने जीवन साथी से कुछ ज्यादा ही उम्मीद करनी शुरू कर दी है, सब कुछ पा लेने का सपने देखना कुछ बुरा तो नहीं है लेकिन उसकी उम्मीद में जीवन के उन वर्षो बिताना जो की शारीरिक नजरिये से भी जरुरी है ये इनकी लापरवाही है.
अगर समय से सुब कुछ मिल जाये तो अति उत्तम लेकिन हर इन्सान में कुछ कमियाँ खूबियाँ होती ही हैं - आप ऑफिस में साथ मिल कर काम करते है, अडोस पड़ोस के साथ निभा के चलते हैं, अपने सगे सम्बन्धियों के स्वभाव के हिसाब से मिलते हैं, फिर अगर जीवन साथी के साथ क्यों नहीं?

Tuesday, August 3, 2010

मेरी इसबार की दिल्ली यात्रा

मेरी इस बार की दिल्ली यात्रा बहुत ही यादगार रही .ताजमहल देखने की इच्छा मेरे मन में वर्षों से थी जो इस बार जा कर पूरी हुई. फिर बच्चों ने जिस यादगार और अलग तरीके से मेरा जन्मदिन मनाया उसके तो क्या कहने! हम लोग रात के बारह बजे इंडिया गेट गए भागलपुर जैसी जगह में तो ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता है खैर वहां पर मैंने केक काटा इससे पहले हम लोग कनाटप्लेस गए वहां चौबीस मंजिला इमारत पर एक होटल है जिसका नाम परिक्रमा है.वह अपने नाम के अनुरूप घुमती रहती है उसमे बैठ कर खाते हुए आप दिल्ली का मुआयना कर सकते हैं यह हमारे लिए एक नया अनुभव था .

Tuesday, June 15, 2010

ऐसे हुई शुरुआत

यूं तो इस बार मैं कुछ समय दिल्ली में बिताने आई थी क्योंकि इस से पहले मुझे घर गृहस्ती के झमेलों से फुर्सत ही नहीं मिलती थी. अब जबकि सभी बच्चे दिल्ली में ही आ गए तो सोचा ,क्यों न मै भी कुछ दिन वहीँ रह कर आ जाउंगी. फिर मुझे बच्चों ने इंटरनेट का प्रयोग करना सिखाया, इस से तो मेरे सामने एक नयी दुनिया के रास्ते खुल गए...

Monday, June 14, 2010

पहल

मम्मी का नया ब्लॉग, उसमे यह पहला पोस्ट।