Thursday, May 24, 2012

bachhon ka mohak sansar

बेटे ने प्लस टू पास किया .अब बाहर के कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी है .कभी बंगलौर ,कभी दिल्ली ,मुंबई कोल्कता ,का नाम उछलता है .अंततः उसने दिल्ली में एडमिशन लिया .लेकिन यार दोस्त दूसरी जगहों में बंट गए .
अब आई जाने से पहले गेट टू गेदर पार्टी की .हर बार पैसे लेकर घर के बाहर ही पार्टी होती थी .मै भी निश्चिंत रहती थी .कौन ,अकेले इतना परेशान हो .लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था .वैभव ने कहा ,मम्मी इस बार हम थोडा ज्यादा समय साथ गुजारना  चाहते हैं  .क्यों न अपने  दोस्तों को घर पर ही बुला लूँ ? सुनते ही मैंने कहा न बाबा न ,एक तो  मेरा इतना छोटा घर ,और फिर तुम्हारे उत्पाती दोस्त .पूरे  घर को कबाड़ खाना बना के रख देंगे .और फिर घर में दावत यानि पुरे दिन पकाते रहो ,और अंत में ये छोकरे ,आंटी ,छोले चंगे बने थे कह कर चल चल देंगे .लेकिन वैभव कहाँ मानने वाला था .उसकी प्लीज मम्मी ,प्लीज शुरु हो गयी .कहने लगा ,नहो तो हम लोग छत पर ही खाना खा लेंगे .मैंने कहा और तुम लोग जो हल्ला -गुल्ला और लाउड मिउजिक सुनोगे .बाद में मुहल्ले वालो के ताने मुझे सुनने पड़ेंगे .खैर ........वैसे घर में चार बच्चे आ जायें तो
अच्छा ही लगता है .
                                समय शाम के सात बजे का रखा गया था .  लेकिन ये क्या ,ये नमन तो छे ही बजे चला आ रहा है .आते ही सीघे रसोई घर में घुस आया .कहा .आंटी मै घर में बोर हो रहा था ,सोचा वहीँ चलता हूँ .आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया ?मै बिरयानी के लिए चावल धो रही थी .फिर कहने लगा ,आंटी ,आप काफी थकी लग रही हैं .मुझे चाय बनानी आती है मै  आपके लिए चाय बना देता हूँ .मैंने सोचा वाह कमाल है इसे कैसे
पता चल गया ,अभी सचमुच मेरा चाय पीने  का मन था .    जब तक चाय बनी मैंने झटपट कचौड़ियों के लिए
आटा गूँथ लिया .वैभव कोल ड्रिंक्स लेने गया हुआ था तब तक वो भी आ गया .चाय पीते  हुए नमन ने कहा
आंटी ,मै तो सोसल कॉज के लिए किसी n g o से जुड़ना चाहता हूँ .ढेर सारे औब्संस हैं पोल्युसन ,कुपोसन .
असिक्छा .वगैरा -वगैरा .तब तक सभी आ गए बहस छिड़ गयी .सबके अपने अपने तर्क थे .वैभव समाज के अछूतों पर डॉक्युमेंट्री बनाना चाहता है .पहवा भोजन प्रिय है .उसे तो होटल मेनेजमेंट ही करना है।सभी हँसते हैं ,यार तू तो इंस्तित्युत का भट्टा ही बैठा देगा .राहुल इकलौता है उसे यहीं रहना है .मुम्मी -पापा के पास घर का बिजनेस है उसे वही सम्हालना है .सभी दोस्त उसे अपने अपने मम्मी -पापा काभी  ख्याल रखने को बोलते
हैं .फंस गया बेचारा .
                         इसबीच सबों ने कोल ड्रिक्स पि लिया चिप्स वगेरा चलते रहे .कब नौ बज गए पता ही नहीं चला .मैंने बीच से उठते हुए कहा अरे तुम लोग खाओगे कब ?इस बीच मैंने बिरयानी बना ली थी .सिर्फ कचौड़ियाँ तलनी  बाकी थी सुनते ही सारे  उठ खड़े हो गए .हाथो हाथ खाना टेबल पर लग गया .अंकित ने कहा
आंटी मुझे पुरियां तलनी आती है फिर तो मै बेलती गयी , फटा फट कचौरियां बन गयीं बच्चों ने मुझे परोसने भी नहीं दिया .कहा हम सब कुछ अपने आप ले लेंगे आप हमारे साथ ही खाइये .खाने के दौरान भी बातों का  सिलसिला जारी रहा .बच्चों की उमंग का कोई ठिकाना नहीं था .     बच्चों का संसार भले ही थोडा अपरिपक्व
हो .लेकिन कितना मोहक होता है .





Thursday, May 17, 2012

nangi sachchai se samna

अभी मैं गावं में हूँ .हमारा गावं वैसा ही हैआम सा, न उतना पिछड़ा ,की सारे  घर फूस के हैं और नउतना आधुनिक की पक्के मकानों की वजह से गावं ,गावं नहीं शहर लगने लगे .वैसे सभी संपन्न घरों में टी.वी . का प्रवेश हो चूका है .तो स्वभाविक है टी.वी अपने साथ इक नइ संस्कृति भी लाता है .लोग विचारों से बाद में बदलते हैं ,लेकिन  रहन सहन  , पहनावा जल्दी बदल  जाता है .खैर ......जो भी हो .
                                             मेरा  ध्यान जिस बात  ने खींचा ,वो ये थी की गावं के मकान में मोटर और पानी की टंकी लगाने के लिए जो मिस्त्री हमारे घर   आया वो मुसलमान था .हम ठहरेब्राह्मण .शहरों में हम जैसे भी रह लेते हों .लेकिन  गावं में माताजी की वजह से अभी भी छुआ छुट  उंच -नीच की भावना बनी हुई है .गावं में हमारा ज्यादा समय हाथ धोने में ही बीतता  है .मन से सहमत न रहते हुए भी ,हम उनकी खातिर वैसा करते हैं .
                             वो मिस्त्री ,सुबह आठ बजे ही आ जाता था .जाहिर है उसका खाना -पानी ,चाय नाश्ता ,सब हमारे ही घर चलता था .घर में उसके लिए  अलग बर्तनों की  व्यवस्था थी .जो में उससे छुपाना चाहती थी .
क्यों की शहरों में जो हमारे मुस्लिम  दोस्त है उनके साथ तो हम ऐसा नहीं करते .  बड़ी गर्मी थी जब मोटर लगाने के लिए पाईप खोला जाने लगा तो उसने  खुद पूछा , क्या आपके यहाँ कोई प्लास्टिक मग और ग्लास नहीं है ताकि में अपने लिए उसमे पानी भर के रख सकूँ ?मुझे सुन के   बड़ा अजीब लगा ,मैंने महसूस किया ,इन्हें पता है  की  हम  लोग इनसे परहेज करते हैं अपने बर्तनों में इन्हें खाना नहीं परोसते हैं .क्यों की खाना खा कर वो अपनी थाली धो कर किनारे रख देता था   सभ्य समाज की ये नंगी सच्चाई है .जिसे एक वर्ग निर्विकार रूप से स्वीकार करके चल रहा है .तभी तो यह व्यवस्था अभी तक चल रही है 
   

Thursday, May 10, 2012

हमारी शिलोंग यात्रा

जब से काका की पोस्टिंग शिलोंग हुई थी ,हम जाने का मन बना रहे थे लेकिन किसी न किसी वजह से हमारा जाना नहीं हो पा  रहा था.अन्तः इस साल केअप्रेल के दुसरे सप्ताह में हमारा कार्यकम बन ही गया .
                                 हम इस लिए भी शिलोंग जाना चाहते थे क्योंकि हमारा रास्ता गुवाहाटी हो कर था 
और वहीँ देवी कामख्या का मंदिर भी है.कामरूप कामख्या का वर्णन मैंने कई  किताबों में पढ़ रखा था .
और हमारे मिथिलांचल में तो कई  किम्वदंतीयां प्रचलित थी की वहां की औरतेबड़ी  मायावी होती हैं ,जो बाहरी आदमियों को अपने वश में कर के भेदा बना देती हैं .जिस के चलते जो एक बार रोजगार की खोज में यहाँ आया वापस नहीं जा पता था . लोक गीतों में प्रचलित 'मोरंग"भी वही है .
                                  वहां की महिलाएं सचमुच मोहक होती हैं ,अपने पारंपरिक पोशाक में तो वोऔर भिभी सुन्दर लगती हैं।हाँ!मंदिर प्रांगन मेढेर सारे भेदा भीथे मुझे लगा कहीं वे सारे बिहारी मजदुर तो नहीं ?
                                     मंदिर की बनावट ,खास करके उसका गर्भ गृह रोमांचित करता है .देख कर लगता है की कभी यह् औघड़ों का साधना स्थली रहा होगा वैसे अभी भी काफी संख्या में धुनी जगाये औघड़ मिल जाते हैं .
वैसे तो अभी पुरे मंदिर में बिजली किपूरी व्यवस्था है .लेकिन गर्भ गृह में बल्व नहीं लगा है,जिस सेवातावरण में एक  रहस्यात्मकता का आभास होता है .जिस से श्र्र्धहा बढती है .
                                          गुवाहाटी जा कर पास से गेंदों को नहीं देखा तो क्या देखा .हमें भी उसे उसके अभ्यारण्य में जा करउसे  देखने का मौका मिला.लोग हाथी पर चढ़ कर उसे देखने जाते हैं .हमने भी हाथी 
की सवारी का आनंद उठाया .यह हमारे लिए एक नया  अनुभव था .(जीवन सार्थक   किया ).
    पता नहीं गेंदे जैसे निरीह प्राणी को देखने के लिए लोग हाथी  पर चढ़ कर क्यों जाते हैं उसे तो वैसे भी पास से जा कर देखा जा सकता है शायद उसके चारों और जो बनैले सूअर घूमते रहते हैं उस कारण से जाते हों      

Thursday, April 26, 2012

mera jivan


   अब तो धरती का बोझ बन गयी हूँ .
     आखों से कम दिखता है ऊँचा सुनने लगी हूँ .
         दाहीना हाथ सुन्न हो गया है,
         पैरों में हरदम दर्द रहता है 
        दोनों किनारों के दाँत टूट गए हैं 
        ठीक से चबा भी नहीं पाती हूँ.
   खाया-पीया पचता नहींहै ,
 पेट कभी ठीक नहीं रहता .
         कमर दर्द के कारण झुक नहीं पाती 
       अकारण सरमे दर्द रहता है .
  बच्चे कहते हैं इलाज करवाओ .
अरे ,इतनी बीमारी एक साथ सुन के तो डाक्टर भी पगला जायेगा .
       बच्चे अब बड़े हो गए हैं ,किसी को अब मेरी जरुरत भी नहीं रह गयी है.
   उदेश्यहीन जीवन जी रही हूँ,धरती का बोझ बन गयी हूँ.
         
 

Friday, July 1, 2011

काफी बड़ा परिवार है हमारा .दो दादाजी की बीस संताने .दस भाई- दस बहनों का परिवार है .मेरे पिताजी तीसरे नंबर पर थे । मधुबनी का शिवनगर गावं.बड़े दादाजी आजीविका के लिए काफी पहले गुजरात के जामनगर चले गए थे .हमारे दादाजी गावं में ही रह गए ,बड़े ही अक्खड़ स्वभाव के .कभी कुछ किया नहीं फिर भी मस्ती में रहे .लेकिन किस्मत की बात ,अभावों के बीच रह क़र भी सभी दसों भाई ऊँचे पदों पर पहुंचे । परदेश में नौकरी के कारण ,प्रायः सब का गावं छूट गया लेकिन शादी व्याह ,जनेऊ ,मुंडन में यथा संभव सभी मिलते जुलते रहे ।
गावं के पुराने वाले आँगन में जब दसों भाई और दादाजी लोग इकठ्ठा खाने के लिए साथ में ओसारे पर बैठते तो जगह काम पड़ जाती ,फिर दूसरी ओर पीढ़ा लगाया जाता था .अगर कोई चीज लोगों को अच्छी लग जाती थी तो घर की महिलाओं के लिए नहीं बच पाता था .खाना परोसने का काम बड़ी दादी के जिम्मे था ,क्यों की सभी चाचियाँ पर्दा करती थीं .दादी हम बच्चों की सहायता से खूब प्रेम से खिलाती थीं । होली के समय तो दामादों की शामत आ जाती थी फिर भी,पता नहीं क्यों दूसरी वार फिर आजाते थे .ऐसा लगाव था ।
शिवनगर के लोग बारातियों का बड़ा लुत्फ़ उठाते हैं .क्या मजाल जो कोई बारात बिना किसी वाकये के शिवनगर से चला जाये .कोई न कोई मजेदार वाकया बन ही जाता है .चाहे कपड़ों में खुजलाने वाला फल लगाना हो या चोरी से जेब में मिठाई डाल कर सबके सामने मजाक उड़ना हो । पुतुल दीदी के दुरागमन में तो इमरजेंसी के नाम पर बारातियों को ऐसा डराया की ज्यादा की संख्या में जो चले आये थे ,रातों रात गावं छोड़ कर भाग खड़े हुए .भले दीदी को ससुराल पहुँच कर ताने सुन ना पड़ा हो ।
फिर परिवार बड़ा हुआ ,गावं का आँगन छोटा पड़ने लगा .कमरे भी कम थे .लोग बाहर ही शादी व्याह करने लगे .इसी बीच चारों दादाजी दादी गुजर गए .नए बच्चों का गावं से लगाव उतना नहीं रहा .कम आने -जाने की वजह से हमारी जमीन दखल की जाने लगी ,तो चाचाजी लोगों ने अपने जमीन को घिरवा लिया .इस से बड़ा अच्छा हुआ .बगीचा वगेरह सुरछित होगया .कुछ नए कमरे भी बने .पुराने तालाब का पुनर उद्धार हुआ .नया तालाब भी ख़रीदा गया
रिटायमेंट के बाद गावं में कोई बसे ,ऐसा सोचते तो सब थे ,लेकिन खुद कोई रहने के लिए तैयार नहीं हुआ .आखिर जाम नगर वाले मोटा चाचा ने गावं में रहने की ठानी .कुछ दिनों तक बेचारे रहे भी मगर ,घर में गैस रिसाव की दुर्घटना में उन दोनों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी .अब गावं का घर अफवाहों से घिर गया .कोई कहता था घर से रोने की आवाज आती है .कोई कहता रात में कोई दौड़ता है .वगेरह वगेरह .अब तो घर के लोग भी रात में उस आँगन में रुकने से कतराने लगे ।
पिछले दो तीन सालों से मेरे भतीजों के जनेऊ की बात चल रही थी .कोई भी भाई गावं में उपनयन करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे .सब की यही इच्छा थी देवघर जहाँ बड़े काका रहते हैं ,-उपनयन कर लिया जाये .गावं में कोई आयोजन करना सचमुच बड़ा कठिन काम है वो भी तब जब आप वहाँ नहीं रहते हों आँगन चूँकि काफी दिनों से खाली पड़ा था इस लिए घर लगभग खंडहर बन गया था ,नल सुख गया था ,बगीचा जंगल बन गया था .लेकिन काका के बेटे नरेन्द्र और उसकी पत्नी नूतन ने गावं में ही जनेऊ करने की ठानी ,यह उनकी हार्दिक इच्छा थी .सभी बड़े बुजुर्गों भी मन से यही चाहते थे .भाई लोग पैसों से तो सभी तरह सहयोग देने के लिए तैयार थे ,मगर किसी के पास उतनी छुट्टियाँ नहीं थी .कुछ भाइयों ने तो पहले ही पल्ला झाड़ लिया .अंत तः ढब्बू ,बुआ और पवन राजी हुए .कुल मिला कर छः बरुआ हुए .इशु ,नमन,आदित्य ,उदित ,यश और हर्ष ।
इतने बड़े आयोजन के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू की गयीं .घर की मरम्मत -चूना - सफाई -शौचालय -बाथरूम ,काका,माँ,नरेन्द्र और नूतन ,कुछ दिन गावं में जा कर रह कर तैयारी करवा आये काका तो वहीँ रह गए । ११ जून को उपनयन होना था .इस के लिए ६ ता.को उद्योग का दिन तय हुआ .हम सभी बहने और घर के बाकि लोग उसी दिन से पहुँच गए .मै तो पूरे चौदह साल बाद अपने गावं गयी थी .गावं काफी कुछ बदला हुआ लगा ,लेकिन मूल स्वरुप वही है .घर सब पक्के के बन गाते हैं .सबसे दुखद पहलु ये की प्रायः सभी घरों का बटवारा हो चुका था .छोटे से आँगन के बीचों बीच दीवार दे कर आँगन को और छोटा कर दिया गया था .जिसकी वजह से संकरी गलियां बन गयी थीं ,उसके अन्दर से बहती गन्दी नलियाँ .किसी को साफ सुथरा रहने की कोई जरुरत महशुस नहीं होती है .खैर ...... फिर भी खूब अच्छा लग रहा था .नए लोगों ने तो नहीं लेकिन पुराने लोगों ने पहचाना .एक दिन तो मै ,साधना दी और हेमा .पुरे गावं में बैना बाँटने चल पड़े .लोगों ने हमें खूब सराहा .बड़ा अच्छा लगा ।
जैसे जैसे जनेऊ का दिन पास आने लगा मेहमान बढ़ने लगे .फिर तो वो गहमा गहमी रहने लगी की कैसे दिन बीत जाता था पता ही नहीं चलता था .कितने ही लोगों से मै सालों बाद मिली थी .जून की उमस वाली गर्मी में ,गावं मेबिजली नहीं, पंखा नहीं ,नल का पानी नहीं ,और सबसे बड़ी बात टी .वी .नहीं .लेकिन हम में से किसी को कभी इन चीजों की जरुरत ही महशुश नहीं हुई.बच्चे भी गावं के खुले वातावरण में मगन हो गए थे ।
सुबह उठ कर चाय .वो भी एक नंबर-चाय -खूब दूध -खूब चीनी -खूब पत्ती -एकदम कड़क चाय .मजा आ जाता था .पुरे दिन ,सिर्फ गप शाप ,हंसी ठहाके ,नाश्ता -खाना .खाना बनाने वाला पंडितजी भी अपने गावं का ही था .बड़े ही मनोयोग से खाना बनता था .बाकि कामो के किये ढेर सारे कार्यकर्ते थे ही.शहर की तरह नहीं एक ढूंढे नहीं मिलता है । जनेऊ वाले दिन तो हमारे नजदीकी रिश्तेदार ही करीब डेढ़ -दो सौ के करीब होंगे .जबकि कितने तो आ नहीं सके और कितनो को बुलाया ही नहीं गया .फिर दूसरे दिन माँ का एकादशी उद्यापन होना था ,इस किये काफी लोग रुक गए .जागरण में तो जो शाम के चार ही बजे से गाने की महफ़िल जमी तो सारी रात हम लोग गाते ही रह गए .गाने वालों में साधना दी ,पुतुल दी ,बड़ी काकी ,मुख्य थे लेकिन नरेन्द्र ढबू ,मिथलेश ,लाल मामा, ठाकुरजी ,काका ,ऐसे लोगों ने गाया जो काफी दिनों से गाना छोड़ चुके थे ।
आते समय हम सभी को रोना आरहा था.एक तो इतने दिनों साथ रह कर बिछुड़ना बड़ा अखर रहा था ,ऊपर से इस बात का दुःख की पता नहीं अब कब मिलना हो .हम लोग रो-रो कर विदा हुए ,फिर से मिलने का वादा कर के .अपने गावं में बीते ये दिन मुझे ही नहीं सबके लिए यादगार बन गए हैं .

Tuesday, June 28, 2011

इस वार जब इनका रूटीन ब्लड टेस्ट करवाया तो उसमे इनके खून में सुगर की मात्र बढ़ी हुए थी .यानि की डायबिटीज की घंटी बज गयी .दूसरे दिन सुबह -सुबह ही इन्होंने कहा अब तो मै बिना चीनी के ही चाय पियूँगा ।
मैं बड़े फेर में पड़ गयी ,ये बिना चीनी वाली चाय पियेंगे तो मै कैसे चीनी वाली चाय पियूँ। आखिर सभी दुःख-सुख में साथ निभाने का वादा जो किया है .बस ....मैंने भी सोचा की ,अब से मै भी इनका साथ देने के लिए बिना चीनी वाली चाय ही पिया करुँगी .जैसे महाभारत की कथा में गांधारी ने अपने पति की खातिर अपनी आखों पर पट्टी बांध ली थी ।
लेकिन हे भगवान ....चाय का पहला ही घूंट इतना बे स्वाद लगा, की मन में आया इस से अच्छा तो आदमी चाय न ही पिए तो क्या बुरा है?बाबा रामदेव भी तो काफी दिनों से यही कहते आरहे हैं .उनका भी मन रह जायेगा । ये तो सुबह -सुबह मुंह का जायका ही बिगाड के रख देता है. वो तो अच्छा हुआ जो मै ने अपना ये ऐलान किसी को बता क़र नहीं किया था ,वर्ना बड़ी किरकिरी होती .मैंने मन ही मन गांधारी माता को प्रणाम किया और कहा माते मेरी बड़ी ग्घ्रिस्त्ता हुईजो मैंने आप जैसा बनना चाहा .सॉरी .

Friday, June 17, 2011

आखिर वही हो रहा है जिस बात का डर था .लगता है ,अन्ना हजारे या बाबा रामदेव का अनशन व्यर्थ चला जायेगा .क्योंकि सरकारी मायाजाल इन्हें अपने छलावे में कपट पूर्वक उलझा रही है ।
कपिल सिब्बल और चिदंबरम तो मिडिया के सामने अन्ना हजारे की छवि घर के ऐसे बुजुर्ग की बना रहे हैं जो व्यवहारिकता से दूर एक अज्ञानी व्यक्ति हों ,जो ऐसी वस्तु मांग रहे होंजिसे पूरा करना संभव ही नहीं हो .इस लिए ये लोग उन्हें आश्वासन का झुनझुना दे क़र बहला रहे हैं ताकि बुढहा ज्यादा बुढ-बुढ न करे ,यानि फिर से अनसन न करे ।
लोकपाल कमिटी मेशमिल ,पांचो गैर सरकारी व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें कानून या संविधान की जानकारी न हो .फिर अगर कोई कानूनी अड़चन आ भी रही हो तो उसे सभी सदस्यों को साथ मिल क़र निबटाना होगा ,न की अन्ना हजारे का मजाक उड़ा क़र ।
सरकार के इन वरिष्ठ मंत्रियों का यूँ किसी बुजुर्ग का मजाक उड़ना शोभा नहीं देता .