Friday, September 19, 2025

सीता तुम्हारे मायके वाले आए हैं

जब हमारा सीतामढ़ी जाने का कार्यक्रम बना तो मुझे बडी ख़ुशी हुई।दरअसल हम मिथिलांचल के लोग सीता जी को अपनी बेटी मानते हैं .खास कर नेपाल सीमा से सटे छेत्र (जनकपुर .जो सीता मैया का जन्म स्थान है )के लोग .हम अभी भी अपनी बेटियों का विवाह उस तिथि को नहीं करते ,जिस दिन राम -सीता का विवाह हुआ था .यह सर्व विदित है की सीता जी का विवाहित जीवन कभी सुखी नहीं रहा .बल्कि यहाँ के लोक गीतों में श्री रामचंद्र को उलाहना भी देते हैं ,क्योंकि इस नाते वो पूरे मिथिलांचल के दामाद -बहनोंई हैं .बिहार के सीतामढ़ी का इलाका अगर उनका मायका है तो उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के पास जो सीतामढ़ी है वो उनका ससुराल माना जायेगा .इस तरह यह सम्बन्ध निभाने जैसा लगा .इलाहाबाद से डेढ़ घंटे की दूरी पर यह स्थान है और माना जाता है की सीता जी इसी स्थान में धरती में समाहित हो गयी .थीं . . वहां पहुँच के सुखद आश्चर्य हुआ की उस सुदूर देहात में इतना सुन्दर और भव्य मंदिर ! इस मंदिर का निर्माण दिल्ली के बड़े उद्योग पति श्री लोयड ने करवाया है .मंदिर और वहां की मानव -निर्मित दृश्यावली इतनी आकर्षक है की जी नहीं भरता .मंदिर के चारों ऑर प्र कृ ति की निराली छटा मन मोहने वाली है . मंदिर प्रांगन में ही बाहरी पर्यटकों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त गेस्ट हॉउस और शानदार रेस्टोरेंट भी है .मैंने देखा एक नव -विवाहित ग्रामीण दम्पति उस रेस्टोरेंट में आ कर खूब खुश थे . सही भी था ,जो अपनी पत्नी को इलाहाबाद घुमाने नहीं ले जा सकता है उसे वैसा ही आनंद अपने गांव में मिल रहा था .मंदिर के बाहर ग्रामीण मेले का नजारा हमे खूब भाया . दर्शन के बाद चूँकि हमारे पास काफी समय था इसलिए हमने गाँव घुमने का विचार किया .क्योंकि हमारी ट्रेन रात की थी .. वहां दयावंती स्कूल देख कर मै आश्चर्य चकित रह गयी .गाँव में इस तरह के स्कुल की मैंने कल्पना भी नहीं की थी .शहरों वाली सुविधा तो है ही .पढाई भी बढ़िया लगी बच्चे फटा फट अंग्रेजी बोल रहे थे .जो प्रायः ग्रामीण विद्यार्थियों का सपना हुआ करता है .रहने के लिए शानदार हॉस्टल ,हॉस्पिटल , बी .एड की पढाई .वाह !ये सारा कुछ पुंज लोयड कंपनी के सौजन्य से है .धन तो बहुतों ने अर्जित किया होगा लेकिन मंदिर , उस से भी अधिक शिक्छा का मंदिर बना कर इन्होने अपने धन का बड़ा ही सार्थक उपयोग किया है इस नेक काम के लिए मैंने मन ही मन उनका धन्यवाद किया और यहाँ की मीठी यादें ले कर वापसी को निकल पड़े ..........

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा

इसवार की बाढ़ ने जो तबाही मचाई है वह अकल्पनीय था,
जिससे उबरने में लोगों को न जाने कितना वक्त लगे,ऐसा भी हो सकता है की शायद तब तक फिर से मानसून का मौसम फिर आ धमके क्योंकी सरकार  कभी बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान नहीं करती बस फौरी तौर पर कुछ राहत सामग्री बांट कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त समझ लेती है।
यह कटू सत्य है कि बाढ़ के मौसम को सरकारी महकमे में बहार का मौसम माना जाता है,राहत सामग्री के घपले अक्सर उजागर होते रहते हैं।
साल दर साल बढ़ती इस विनाशलीला को रोकने के लिए सिर्फ सरकार के किए कुछ नहीं होगा जबतक हम खुद सतर्क न हों।इसमें सबसे अहम मुद्दा पर्यावरणीय उपाय का पालन करने का है।हमने पेड़ काटे ,नतीजा सामने है।
इस बाढ़ की त्रासदी से कितना नुकसान हुआ ,कितनी जाने गई ,ये बाद मे देखा जाएगा।पर जो जीवन के लिए संघर्ष कर रहे है, उनके लिए जल जीवन नही काल बन कर आया है।न जाने कितनो को लीला है और कितनो को् लीलेगा।कुछ क्षेत्रो मे बाढ़ हर साल आती है।कोई वैकलपिक व्यवस्था नहीं है नीतीश कुमार हर बार हवाई दौरा करते हैं खिड़की से झाक कर ,जाने क्या ढँढ़ती है ये आँखें उनकी ,ब़ाढ मे कुछ मिला क्या ? नही न .
फिर हुलकते क्या हो।इसके बदले बाढ पीडित की कुछ सहायता  करतेे ।हवाई सर्वेक्षण फिजूलखर्ची है।अगर नीयत सही है ,सहायता कहीं से हो सकती है।

Thursday, January 9, 2025

ऐ शहर भागलपुर,तुम्हें भुला न पाऐंगे

 ऐ शहर भागलपुर,तुम याद बहुत आओगे।

पूरे चालीस साल यहां रहने के बाद, इस सुंदर सी जगह,जिसे सिल्क सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है,को हम छोड़ कर जा रहे हैं। कहना कितना  आसान है सबकुछ छोड़ छाड़ के जाना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है,वो लोग जिनके साथ इतने दिनो तक काम किया,हर सुख दुख में हमारे साथ रहे,हर पर्व त्योहार उनलोगो के साथ मनाया करते थे,अब तो हम इस कदर हिलमिल गए हैं  की आपस में बिना कुछ कहे सुने मन की बात समझने लगे हैं, ऐसे रिश्तों को छोड़ कर जाना होगा सोच कर हमारा दिल बैठा जाता था। 

हमें ये शहर छोड़ना है ये तय था क्योंकि हमारे बच्चे साथ नही रहते,और हवाई सुविधा न रहने से वे चाह कर भी नहीं आ पाते हैं।

अब हमने ग्रेटर नोएडा में रहने का फैसला लिया हैं

ग्रेटर नोएडा के अपने अपार्टमेंट की सोसाइटी के कैंपस में हम सामने की ओर देखते हुए, टहल रहे थे की पीछे से आवाज आई ,किसी ने कहा, प्रणाम सर ! वही चिर परिचित लहजा, हम खुशी से चौंक गए, मुड़ कर देखा, वो हमारे लिए अपरिचित थे ,बिहार से थे और इनके बारे में जानते थे।वैसे उनको देखकर हम खुश हो गए। 

हम अपना रिटायर्ड जीवन यहां बिताने आए थे ।हमने ग्रेटर नोएडा को इसलिए चु koना क्योंकि ये राजधानी के करीब होते हुए भी थोड़ा सस्ता था ,मेरा इलाज दिल्ली में चल रहा था।मौके बेमौके वे दो घंटे में  हम तक पहुंच सकते थे।यहां सब चीज की सुविधा थी।पास में दुकानें थीं, मॉल था ,मैट्रो पास में था। वे इन सब सुविधा को समझ कर संतुष्ट थे की उन्होंने हमारे लिए सबकुछ कर दिया है पर इतना आसान नहीं होता ,एक झटके से सब कुछ छोड़ छाड़कर कहीं चल देना,तिनका तिनका चुन कर जोड़ा गया ये घोंसला,जान से प्यारे रिश्ते,कोई कैसे जी पाएगा भला।हम ठहरे छोटी जगह के साधारण इंसान,न कोई तड़क भड़क न दिखावा,जो अंदर है वो ही बाहर भी है सबको अपने समान समझने वाले,सब में अपनापन  ढूंढने वाले ।

अब रहना पड़ रहा है बड़े शहर में।

बड़े शहरों का अपार्टमेंट कल्चर ,सबकी अपनी बंद दुनिया, कोई अनायास उसमें झांक नहीं पाता, महीनों किसी फ्लैट में रहने के बाद बगल वाले फ्लैट में कौन रहता है लोगों को पता  नहीं होता ।अपने यहां लोग बारामदे में बैठकर ,खांस खांस कर अपना गला साफ कर रहे होते है, उधर गली के लोग खैरियत पूछने आ जाते हैं। रही अपार्टमेंट कल्चर की बात ,घर में लाश  पड़े पड़े सड़ जाती है ,और तब पड़ोसी को पुलिस बताती है।

जब हमारे सामान ले जाने की बारी आई, बैठ कर सोचनेलगा इस जंजाल को कैसे समेंटूं ?बच्चों ने कहा बेकार की चीज़ें मत ले जाना,देखा तो सबकुछ काम का था,हैंडल टूटा कप भी नाप के सामान निकालने के काम में लगा था। प्लास्टिक के पुराने डिब्बे जो मैने बड़े जतन से जमा किया था कभी बिना जरूरत सिर्फ सुंदर डिब्बे की खातिर सामान खरीदने लेती , कभी डिब्बे पाने के लिए ,तीन किलो सर्फ घर ले आती।मुझे अपने सभी डब्बे  प्यारे थे,डिब्बों को फेंकना मुझे मंजूर नही था ।मगर  अंत तक ट्रक मे डिब्बों की गुंजाइश नही हुई आखिर काफी मन मसोस कर उन डिब्बों को काम वाली को देना पड़ा। 

मुझे जान से प्यारी  अपनी क्रोकरी थी पर  ले जाना मुश्किल  था ,उनके टूट जाने का डर था 

इनका कहना था ,ये कभी काम नहीं आती,,अब मंहगी क्रॉकरी कोई रोज रोज  क्यों निकाले , आजकल कोई गेस्ट नहीं आते (मेरे यहां ही नहीं, किसी के घर नहीं आते हैं ) इसमें उनकी क्या गलती और मुझे ये अच्छी तरह पता है , मैं इसे जिन्हे दूंगी वो भी इन्हे रखे रहेंगी।कुछ चीजें लोग सिर्फ सहेजने के लिए  खरीदते हैं।

फर्नीचर के बारे में ये जाना,

पहले फर्नीचर पुश्तैनी हुआ करते थे,अब लकड़ी के सामान में मजबुती नही डिजा़ईन और अपनी सुविधा देख कर  ,कपड़ों की तरह बदले जाते है।पहले हम सामान के साथ एडजस्ट करते थे अब एडजेस्टेबल  फर्नीचर मिलता है ,एक टूटे हत्थे वाली कुर्सी जिस कुर्सी पर बैठ घर मुझे बड़ा सुकुन मिलता था उसे किसी को दे दिया ।फिर एक गौर करने वाली चीज और है,

  अपनी कमाई से खरीदी चीज से मोह नहीं जाता,ये चीज हमने तब खरीदी थीं जब हमारी  तनख्वाह बहुत कम थी आमदनी कम और जरूरतें ज्यादा होती थीं कुछ चीजें पैसे जोड़ कर खरीदा,कुछ दुकानदार  से किश्तों में खरीदा, हर सामान के साथ उसका इतिहास जुड़ा था साथ ।वो बड़े उदासी वाले दिन थे,लगता था कोई अपना जुदा हो रहा हो।


ऐ शहर भागलपुर,तुमने मुझे डराया था बहुत।



मुझे अब भी याद है 31 जुलाई 1984 को मैंने पहली बार भागलपुर में कदम रखा।इनकी बहाली भागलपुर यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में हो गई थी,उन दिनों पूरे देश में ये शहर अपने अंखफोड़वा कांड के लिए बदनाम हो चुका था।ऐसे मे भागलपुर जाना ? पर नौकरी थी जाना तो था ही।

हमारे आने से पहले इन्होंने रहने का इंतजाम कर लिया था।लाला कोठी में  किराए के दी छोटे  कमरों से हमने गृहस्थी की शुरुआत की।घर में हम कुल साढ़े तीन लोग थे, मैं, मेरे पति,देवर हीरा और हमारी पहली संतान तूलिका। 

शाम हो चुकी थी जब लाल कोठी के ऊबड़ खाबड़ रास्ते से चल कर हमारा रिक्शा इंजीनियर साहब के मकान से जा  लगा।  कोलफील्ड की कॉलोनी से निकल कर मोहल्ले में रहने की शुरुआत थी,बड़ा अजीब लग रहा था।दुर्योग से जिस रात हम लोग वहां पहुंचे , हमारी गली में तीन बम फूटे और कोई बदमाश गोलियां बरसता भागा,  मैं दहशत में आ गई, डरकर मैने इनकी ओर देखा इन्होंने कहा तुम चिंता मत करो ये इनका आपसी मामला है आमलोगों को इससे कोई मतलब नहीं है,आगे इनकी बात सच निकली। 

नई जगह में रहना इतना आसान नहीं होता अगर हमें पड़ोस में राम कुमार बाबू के परिवार का साथ नहीं मिलता। हम एक ही इलाके के रहने वाले थे ,उनकी बेटियों से मेरी खूब पटने लगी थी,पूरा परिवार तूलिका को सम्हालने लगा था।मेरा मन लग गया।

 हम भागलपुर के वाशिंदे नहीं थे,नौकरी करने आए थे, हमें एक दिन जाना है ये हमने शुरू में ही ठान लिया था। ये दोस्त लोग थे जिनके बल पर हम यहां इतने सालों तक बड़े प्रेम से रहे।

.

शहर भागलपुर जब तुझ पर खून के छींटे पड़ी थीं,मैं वहीं थी ।

भागलपुर में दंगा होना मेरा सबसे दर्दनाक अनुभव रहा ।धर्म की आड़ में कारोबार को बिगाड़ने या बढ़ाने की साजिश का परिणाम थे ये दंगे।भागलपुर शांतिप्रिय शहर था ओर है।आम मिलजुल के रहने वाले हैं लेकिन आपसी रंजिश को इतना बढ़ा दिया कि दंगा गांव गांव में फैलग देखते ही देखते मेरी नज़रों के सामने पूरी बस्ती में आग लगा दी गई।सारी रात औरतों के,बच्चों के रोने की आवाजें आती रही। दहशत से हमारी नींद उड़ गई  थी,दरअसल जुलूस के आक्रमक होने की आशंका की वजह से हमे अपने घर में रहना सही नहीं लगा,हमारा मुहल्ले लाल कोठी  की स्थिति बत्तीस दांतों के बीच जीभ जैसी थी, चारों तरफ से मुस्लिम बस्तियां थीं। चूंकि दंगे होना आम बात थी इसलिए  देवर जी  की सलाह पर हम कुछ देर के लिए लाल बाग चले गए हमारा उनके यहां से खूब आना जाना था बच्चे भी वहां जा कर खुश हो जाते, कुछ देर में ये बड़की बिटिया को स्कूल से लेकर वहीं  गए ,उधर हमारे मुहल्ले लालकोठी के उल्टे तरफ तातारपुर में दंगे शुरू हो चुके थे।स्थिति कुछ इतनी बदतर हो गई हम वापस अपने घर नहीं जा पाए,बिहार की डंडा पुलिस देंगे को रोकने में नाकाम रही थी,जब तक केंद्रीय पुलिस आती दस दिन बीत गए,ये दस दिन जंगल राज था।जिसकी जहां चली मनमानी होती रही,मानवता टूक टूक रोई होगी। हम पढ़े लिखे लोग, किंकर्तव्य  विमुढ़ बन गए थे ।गंगा के किनारे रहने वाले गंगोट  हमारे रहनुमा बन बैठे थे।नरेश बाबू का परिवार और हमलोग कुल मिला कर घर में दस लोग हो गए थे इस अनिश्चिता के समय में क्या पता कब  कहां से आगे की व्यवस्था होगी ,कहना मुश्किल था लेकिन उन  लोगों ने हमे बड़े प्रेम रखा,घर में जो समान था उसी को मिलजुल कर खाते। पूरे दस दिन वहां रहने के बाद हम भागलपुर से निकल कर अपने गांव का पहुंचे,तब फोन की इतनी सुविधा नहीं थी ,बाकियों ने क्या किया कैसे उन भयावह दिनों को काटे,पूरे तीन महीने तक कोई खोज खबर नही मिली।जब तक दंगे चले हम भागलपुर नहीं लौटे अंतत: लाल कोठी छोड़ने की शर्त पर हमें वापस आने की मंजूरी दी गई।इस वार हमने तिलका मांझी में घर किराए पर लिया।इस दौरान परिवार क्या होता है,खूब समझ में आया,परिवार में  बड़ों का रुतबा देखा, मन में उन लोगों के प्रति आदर बढ़ गया।एशहर भागलपुर हमने अपने सबसे अच्छे

दिन गुजारे हैं यहां।


भागलपुर में  शैक्षणिक माहौल  होने की वजह से मैंने अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने की सोची,इन्हे पता करने को कहा,वहीं रमेश सिंह जी मिले,संयोग से दोनों ने उसी पैनल से ज्वाइन किया था उनकी पत्नी ने भी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने की सोची,  और सुखद हैरानी की बात ये हुई की वो भी हिंदी वाली निकली।ये भागलपुर में सहेलियां बनाने की ये शुरुआत थी,इन के मित्र कृष्ण मुरारी जी की पत्नी निभा जी से भी परिचय हुआ,फिर तो हमारी चल निकली, हमलोगों की आपस खूब पटती थी।और मजे की बात ये की हमारा परिवार खुश होता जब हम सब साथ होते,उन दिनों की छोटी छोटी खुशियां हमारे जीवन को यादगार बनाती हैं।

एकदिन निभा ने ही,ध्यान दिलाया की

हम  तीनों का नाम नी से शुरू होता था,निभा नीता,निर्मला ।हम हैरान हो गए।उधर कृष्ण चंद्र और कृष्ण मुरारी!दोनों मित्र के मिलते जुलते नाम पर हम खूब चुट


भागलपुर  में घूमने फिरने की जगहें  बहुत कम हैं और हम तीनों को घूमने फिरने का चस्का था होटल जाना या परिवार के साथ फिल्म देखने जाना, इनकी नौकरी की गरिमा के लिए सही नहीं था  हमारे पास गाड़ी नहीं थी,हमे उसी स्कूटर के भरोसे  मौज

मस्ती करनी थी। लेकिन हम चूकते 

नहीं थे कभी अपने पलॉट  पर  या सैंडिस कंपांउंड में एकबार तो हमने बॉटनी डिपार्टमेंट के कैंपस में भी पिकनिक किया था बड़ी मस्ती भरे दिन थे। 

उन्ही दिनों असफल अभ्यार्थियों ने

  कोर्ट में इनकी बहाली को अवैध बताने की अपील कर दी। लगी लगाई नौकरी पर आई इस आफत को पैनल के लोगों ने एकजुट होकर जवाब देने की ठानी सबने  पैसे जमा करके वकील नियुक्त किया जो इन्हें कानूनी रूप से सही ठहराए।

हम तीनों की पहली बेटी थी बड़े शौक से हमने उन्हें सबसे अच्छे स्कूल में डाला तुलु का एडमिशन सेंट जोसेफ में करवाया क्यों की वो हमारे घर से नजदीक  था।

कहने को हम ग्रेड वन की नौकरी करने वाले वर्ग के थे लेकिन तनख्वाह बहुत ही कम थी वो भी कभी समय पर नहीं मिलती थी,अपने रहन सहन के स्तर को मेनटेन रखने टीके लिए ,न चाहते हुए भी प्राइवेट ट्यूशन करने का फैसला किया।अंगरेजी स्कूल के खर्चे,घर का किराया,अपनी हैसियत को बरकरार रखने के लिए हम बड़े हिफाजत से रहते ताकी, गृहस्थी की गाड़ी सुचारु रुप से चलती रहे।

शहर भागलपुर तुमने हमें बहुत कुछ दिया,उम्मीद से दुगना दिया।


 यहां रहने के दौरान परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी की हम लगभग पूरे शहर में रह कर देख लिया।

भागलपुर को अभी भी कस्बाई शहर कहा जा सकता है।हरी सब्जी,ताजी हवा,बातचीत में स्थानीय बोली की अधिकता ,शांत जीवन ,अपनी एक अलग पहचान  के साथ जीना।बड़े शहरों में आदमी एक डिजिट मात्र कहलाता है।धड़ाधड़ अपार्टमेंट बन रहे हैं,फिर भी निजी मकानों की अधिकता है ,लोग एक दूसरे को नाम से पहचानते  हैं।

लेकिन भागलपुर  अभी  भी वैसा ही है,जैसा आप इसे छोड़ कर गए होंगे,लगभग पचास साल पहले।

रेलवे स्टेशन भले ही आधुनिक और साफ सुथरा रहता है।पर जब आप स्टेशन के एक नंबर गेट से बाहर निकलते ही जो नजारा लोगों को दिखता है वो है सामने स्टॉल मे सजा मूढ़ी पकौड़ी चने चबेने की दुकान,आगे सड़क किनारे छोटी छोटी पान की गुमटियां,पुराना सा पेट्रोल 

पंप,कुछ मकानों के खडहर आगे तातारपुर का सड़क किनारे लगा हुआ बाजार जहां सालों भर सेवइयां मिलती हैं,और शायद  तरह तरह की टोपियां  भी ।उसके आगे सड़क किनारे का इलाका लगभग वैसा ही है अलबत्ता ललकोठी जिसे दंगों के समय बत्तीस दांतों के बीच जीभ  समान माना गया था दंगों के दौरान सुरक्षित बच जाने की वजह से खूब चर्चित हो गया ,पहले कच्चे घरों में लॉज चलता था अब दो मंजिला पक्के मकान में लॉज चलने लगा,पूरा मोहल्ला लौजमय हो गया। थोड़ा आगे परबत्ती का इलाका जिसे दंगों के दौरान सबसे अधिक नुकसान हुआ था जस का तस है।कुछ नई दुकानें खुली हैं पर कोई खास नहीं बदला की पहचान में न आए।

स्टेशन चौक से बाई तरफ तातारपुर का रास्ता है    दाहिनी तरफ का रास्ता तिलकामांझी ओरहें यहां का कतरनी चुड़ा,चावल दुधिया मालदह को हमेशा याद करेंगे‌।साथ साथ याद रहेगा यहा का गंगा स्नान ,कम भीड़ वाले दिनों में हम गंगा स्नान करने जाया करते उसका अलग आनंद होता था।अपने विचित्र नाम के कारण' उल्टापुल ' याद रहेगा।नामी गिरामी आदर्श जलपान जाना बड़ी बात होथी लोग दामाद को आदर्श में नाश्ता करवाते थे फिर लोगों को बताते थे।देवेंद्र के समोसे और लवंग लता खाने का शौक था। लोगों को तब नूडल्स और चाउमिन का चस्का नही चढ़ा था,विद्यार्थी वर्ग समोसे जलेबी खा कर खुश थे,जलेबी वो भी परबत्ती के ताजी साव की लड़के बाजी ठोक के खाना शुरू करते तो खाते ही चले जाते,बाकी ग्राहकों को लौटाना पड़ता था। नाथ मगर की टिकरी यानी मधुसूदन दुकान की शुद्ध घी की बनी बालू शाही को याद किए बगैर भागलपुर की यादें अधुरी रह जाएगी।

शहर भागलपुर यहां मुझे बेहतरीन लोगों का साथ मिला।

हम भागलपुर के मूल वासिंदे नहीं हैं,आजीविका यहां ले आई,एक अनजान शहर में  गृहस्थी की शुरुआत की हम हमेशा अपने इलाके के लोगों की तलाश में रहते ताकि कुछ अपनापन लगे, इस मामले में हम भाग्यशाली निकले की 

 हमे अविभावक तुल्य लोग राम कुमार बाबू और नरेश बाबू ,अनिरुद्ध ठाकुर जी मिले।इन्होंने हमे अपने परिवार जैसा स्नेह दिया  ।मुझे याद आती है लालकोठी की, मुहल्ले में नीलू शीलू,रूबी,मीठू की ,हमारी गप्पबाजी  साथ में बच्चे भी बड़े हो रहे थे, तुलु दीपा  झुम्मी   रिम्मी   नेहा साईमस दीपा की तोतली बोली सबक़ो खूब भाती,दीपा खाने को बोलती हप् हप्।लोग पूछते तुमने हप् हप् किया और हंस पड़ते। ये दंगों के पहले की बात है, तभी दंगों का खूनी सैलाब आया जिसने  हमें उनसे दूर कर दिया हम शहर के एक छोर तिलकामांझी आ गए। यहां भगत जी का किराये का मकान मिला जहां अंधेरे कमरे,चापानल की परेशानी थी,लेकिन डॉ एस.पी.सिंह जी से परिचय होना,हमारे लिए एक सुखद यादगार रिश्ता बन गया।स्कूल के बस स्टॉप से हुआ शुरूआती परिचय कब प्रगाढ़ स्नेह बंधन में बदल गया,मानो मैडम मेरी बड़ी बहन हों,उन्हें भागलपुर बाज़ार के चप्पे की जानकारी थी ,कहां होलसेल रेट में अच्छी चीजें मिलती है ये मैंने उन से सीखा।उन जैसी हंसमुख और सहृदय इंसान कम ह़ोते हैं  चूंकि डॉ. साहब की पोस्टिंग दूसरी जगह थी,इसलिए बच्चों की पढ़ाई से लेकर परिचितों का इलाज करवाना सब काम बखुबी करतीं उनके बच्चों ,पिंकी गुंजन  अर्पण आशू की उम्र 

मेरे बच्चों के बराबर थी इसलिए  हमारी नजदीकी ज्यादा रही।यहीं वैभव का जन्म हुआ और मैं

जबरदस्त बीमार पड़ी,इन दोनों मौके पर जिस तरह  उन्होंने साथ 

दिया ये भुलना नामुमकिन है।

हमारा मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल में आना


तिलकामांझी  के घर की परेशानियों, इलाज में हुए खर्चों की वजह से हम कॉलेज के हॉस्टल में रहने को राजी हो गए,लेकिन इन्होंने मुझे वादा करवा लिया की मैं हॉस्टल से कोई मतलब नही रखूंगी।लड़कों का हॉस्टल सुपैरिटेंडेंट होना वानरी सेना का सरदार होने जैसा है कब किस बात पर बिदक जाए,कब हंगामा कर दें। मैने भी अपना वादा खूब निभाया,असल में बच्चों में उलझे रहने की वजह से हमें इधर उधर देखने की फुर्सत ही नहीं मिलती थी हम अपने आप में मगन रहते थे। कभी kms लोग आ जाते हां उन्हीं दिनों हमारे एक काका भी बन विभाग में कार्यरत थे बदली हो कर भागलपुर आ गए,इसलिए हमारा अधिक समय चाची के साथ बीतता था वो चूंकि हम उम्र थी इसलिए हमारीखूब पटतो थी ।कैसे सात साल निकल गए पता ही नहीचला अब हमें काफी दिन हॉस्टल में रहते हुए हो गए थे हमने कॉलोनी में जाने का मन बनाया। हॉस्टल में रहते हुए हमने वहां की सरस्वती पूजामें खूब आनंद मनाते थे बहुत धूम धाम से मनाया जाता था।पूरा एक सप्ताह तैयारी किया करते थे।चंदा उघान से लेकर मुर्ती विसर्जन तक,कोई चैन से नही रहता था सबके काम बंटे थे,सबकी शिकायतें, आपसी मन मुटाव सब बाते शाम को सुफरिटेंडेंट को सूनाई जाती,विद्यार्थियों पर इनका जबरदस्त प्रभाव था आखिरी फैसला इनका होता लोग चुप चाप मान भी लेते थे,जो सर ने बोला वही।दो तीन दिन सामूहिक भोज होता था उस दिन वैभव खूब खुश होता  था क्योंकि मेस की आलू की भुजिया में उसकी जान बसती थी पूरे बारह तेरह रोटियां खा जाता था लड़के खूब हंसते ,मुझे भी उस दिन खाना नहीं बनाना पड़ता था। हॉस्टल के मेस का खाना हम भी बड़े चाव से खाया करते।वो रविवार की पांडे जी की बड़ियां हमे नहीं भूलेंगी।

हॉस्टल के बाद हमे यूनिवर्सिटी द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी में एक क्वाटर अलॉट किया गया।हम 24 परगना रहने आ गए वहां हमे बड़े अनोखे अनुभव हुए,

प्रोफ़ेसर साहब बीमार पड़ गए ! एक तो प्रोफ़ेसर -टीचर की जात जल्दी बीमार ही नही पड़ती हैं क्योंकि दुनिया के तमाम पथ्य- परहेज उन्हें पता रहता है और वे उन्हें आजमाते भी रहते हैं .और खुदा न खास्ता अगर किसी बीमारी ने उन्हें पटक भी दिया तो क्या मजाल जो झट से किसी डाक्टर को दिखला लें ! पहले तो इधर उधर के नुस्खे से ठीक होने की कोशिश करेंगे ,फिर नही तो किसी दवा दुकान दार से पूछ क़र दवा खा क़र ठीक होने की प्रतिक्ष्चा करेंगे . लेकिन इस वार तो प्रोफ़ेसर साहब बीमारी के फेरे में पड़ ही गए .असल में उन्हें कुछ दिनों के लिए ससुराल जाना पड़ा ,वहां का स्वागत -सत्कार ,यानि मसालेदार भोजन ,इन्हें ले डूबा .घर में तो जनाब ना खुद इस तरह का भोजन करते ना करने देते ..कुछ दिनों तक जब बुखार नही उतरा तो तय हुआ की अब किसी डाक्टर तो दिखा ही लिया जाय !क्यों की अब इसके बिना कोई उपाय भी नही था .काफी पूछ -पाछ के एक अनुभवी डाक्टर के पास गए .उन्होंने इन्हें टाईफाइड बतलाया .प्रोफ़ेसर साहब तो ठहरे डाक्टर के गुरु उन्होंने पूछा ,आपको कैसे पता मुझे यही बीमारी है ?बुखार तो कई तरह के होते हैं .डाक्टर को भी शायद पता चल गया था की उसका किस से पाला पड़ा है ,उसने कहा चूँकि आपके सभी लक्छ्न यही बता रहे हैं फिर मै कुछ टेस्ट भी लिख दे रहा हूँ आपको तसल्ली हो जाएगी .वाकई टेस्ट में वही निकला . शाम को शुभ चिन्तक प्रोफ़ेसर सब आये हाल चाल जानने के लिए .फिर किस डाक्टर को दिखाया ,उसने क्या कहा ,कौन -कौन सी दवा दी किस दवा का क्या डोज है इत्यादि पर मंथन हुआ . खैर …इस तरह एक हफ्ता निकल गया लेकिन बुखार जाने का नाम ही ना ले .फिर सब सुभ -चिन्तक प्रोफेसरों ने निर्णय लिया की जरुर दवाई का डोज कम दिया गया है या दवा गलत है . (अरे ,अगर यही बात थी तो आप सभी खुद ही डाक्टर नही बन गये होते. डाक्टर नही बन पाए तभी तो प्रोफ़ेसर बन गए ! )….आखिर डाक्टर किस लिए है .फिर से डाक्टर के पास गए ,लेकिन उसने आत्म विस्वास के साथ कहा दवा भी सही है और डोज भी .,बुखार चूँकि मियादी है इसलिए वो तो अपना समय ले क़र ही जायेगा .और ये भी कहा की उनका खुद का भाई चालीस दिनों तक यही बीमारी भोग चुका है .लेकिन प्रोफ़ेसर साहब इसी उधेड़ बुन में हैं की ये सब मेरे पढाये हुए मुझे ही चराने चले हैं ! अब वे दिल्ली का रुख करने की सोच रहे हैं ,क्यों की दिल्ली के डाक्टरों को उन्होंने नही पढ़ाया है 
प्रोफेसर कॉलोनी अब बेहद गंदा हो चला था,क्योंकि हमारी कॉलोनी की नाली का निकास पीछे की बस्ती कंपनी बाग वालों ने बंद कर दिया था,उस जमे हुए गंदे पानी से भयंकर दुर्गंध आने लगा था हमने नगरनिगम,में बहुत आवेदन दिया पर कोई फायदा नहीं हुआ तंग आकर हमने कॉलोनी छोड़ें दी,अब हम अपार्टमेंट ने आ गए। ।
ऐ शहर भागलपुर तेरे अनोखे अपार्टमेंट कल्चर की बलिहारी।
भागलपुर के अपार्टमेंट में रहना एक विचित्र अनुभव है अगर अपार्टमेंट में लिफ्ट हो तो नीचे के तीन फ्लोर वाले लिफ्ट का पैसा नही देते ,वैसे ही ऊपर के लोग नीचे की सफाई का पैसे नही देते,अपार्टमेंट का गार्ड अक्सर नदारत रहता है वो बिल्डर या किसी रईस फ्लैट वाले का हुकुम बजाता होता है। हमारा अपार्टमेंट शहर के बीचों बीच था आसपास सब चीजों की सुविधा थी।
माँ को हम बड़े शौक से भागलपुर लाए थे।वो जल्दी कहीं जाना नही चाहती थी।सो मोतियाबिंद के ओपरेसन का बहाना बना ।यहां आ कर वो काफी प्रसन्न दिखीं ।हम निश्चिंत हुए। अचानक उस दिन शाम को उन्हें बेचैनी महसूश हुई ,उन्हें सांस लेने मे दिक्कत हो रही थी। हम आनन फानन उन्हें ले कर डॉक्टर के पास भागे।

उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया ।एक भयंकर अकुलाहट थी उनके मन में।  वो नाक की बजाय मुँह से सांस ले रही थी, घरघराहट के साथ, मानो अंदर एक संघर्ष चल रहा था। हम ताबड़तोड़ अंतहीन दवाएँ  चला रहे थे - चार-पांच तरह की गोलियां, ऑक्सीजन, सेलाइन।  

माँ, माँ होती है। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी उस समय भी अपने बेटे की चिंता थी  जिसे पढ़ने लिखने के अलावा कुछ नहीं आता, वह इस विकट परिस्थिति को कैसे झेलेगा?उस कष्ट मे भी चितित थी ,जब तक  उनको हमने ये नहीं बताया कि हम उन्हें हॉस्पिटल कैसे ले कर जायेंगे। 
डॉक्टर के पास ले जाने का इंतज़ाम कर लिया है, ये सुनने के बाद उन्होंने बजरंग-बली, राम-राम का निरंतर जाप करना शुरू कर दिया था।  शायद उन्हें अपने जाने का आभास हो गया था। पच्चासी साल के जीवन में उन्होंने कईयों को मरते देखा होगा। पर हम इन विकट परिस्तिथियों से अनजान थे, अंदाजा नहीं था कि  मौत इतने करीब है। हम हर कीमत पर माँ को जिलाये रखना चाहते थे।  

दवाईयों पर हमें बड़ा भरोसा था। इसलिए जैसे ही उनकी नाक में ऑक्सीजन की पाइप लगी, हम निश्चिन्त हो गए।  पर उनकी बेचैनी बढ़ती ही गयी।  उस बीच ना जाने कहाँ से उनमें ऐसी ताकत आ गयी कि सारे उपकरणों को ज़ोर से नोच डाला, और झटके से अपने आप को उनके मायाजाल से मुक्त कर लिया।  

तब तक बेटे ने फुर्ती से माँ को संभाला, अपने सीने से लगाकर कहा, "माँ, कहाँ जाना चाहती हो?" माँ ने दरवाज़े की ओर इशारा किया - क्या पता वो किसे देख पा रही थी. फिर अपने बेटे का चेहरा एक बार देखा। इसके बाद उनका जबड़ा बंद हो गया, और बेचैनी धीरे-धीरे शांत होने लगी। 

हमे अनुभव नहीं था, हमने सोचा माँ शायद दवाओं के असर से सो रही हैं। लेकिन कहीं  न कहीं एक डर बना हुआ था।  तुरंत डॉक्टर साहब आये, उन्होंने आले से जाँच की, और सिर हिला दिया। हमारी माँ चल बसी, हमें अनाथ छोड़कर।   वो एक पुण्यात्मा थीं। अपने पुत्र की गोद मे,भगवान का नाम लेते हुए ,प्राण त्यागना ।इतनी अच्छी मृत्यु  भगयवानो को मिलती है।
हमारी सासू मां चल बसीं पर अपार्टमेंट वाले को कुछ पता नहीं था यही है अपार्टमेंट कल्चर।

Thursday, February 15, 2024

सफरी ने ताज देखा

 बेशक हमारी यात्रा ,यादगार यात्रा साबित हो रही है उसमें जिस ट्रेन से हम सफर कर रहे हैं 'अजिनाबाद एक्सप्रेस'उसका भी सहयोग है। ट्रेन पर

 चढ़ने के बाद काफी नाक भौं सिकोड़ा था यहां तक,कहा कि ये अंगरेजों की बनाई ट्रेन है,जो उन्होंने अपने नौकरों के लिए बनवाई होंगी।खुद तो काफी लंबे चौड़े हुआ करते थे इतने संकरे सीटों पर क्या तो बैठ पाते होंगे,छोटा सा टॉयलेट,जंजीर लगा मग्गा,जिसे कितनी भी कोशिश कर लो उदेश्य सफल नहीं होता। उपर से गंदगी।खैर रात की ट्रेन थी ,चढ़ते ही अपनी अपनी तय   बर्थो पर सो गए,करवट लेने का कोई स्कोप नहीं था,एक ही करवट सो रहे।

सुबह नींद खुली तो खिड़की से झांका लिखा था 'प्रयाग राज '!वही पौराणिक पवित्र स्थान,जिसका वर्णन वाल्मिकी रामायण में है।

तो हम प्रयाग राज में थे। मन खुश हो गया। ये तो वही बात हुई जिसके बारे में सोचा भी न था वो अनायास हो गया। अदृश्य भगवान पर मेरी आस्था बढ़ गई।
संगम नहाए या नहीं इस पर गौर बिल्कुल न करे़ंं, प्रयाग राज में प्रवेश और प्रयाण हो गया।हम धन्य धन्य हो गए। 
साईड लोअर की सीट पर आड़े तिरछे हो कर हमारी यात्रा हौले हौले बढ़ रही थी, बिना किसी चिंता के की हम चार घंटा लेट हैं , अरे ! ये क्या दिख रहा है? हम चकित होकर देख रहे थे सामने ताज महल  खड़ा था ,असली का ! जिसे देखने के लिऐ लोग दूर दूर से आते है,पैसे खर्च करते हैं हम उसका दीदाद मुफ्त में कर रहे थे, हमने खिड़की से उसे खूब निहारा,अंतिम झलक दिखने तक और उसके बाद गर्दन घुमाई तो क्या देखा ? आगरे का विख्यात किला सामने नजर आया। हमारी बांछे खिल उठीं, हमारे दोनों हाथ मे़ लड्डू थे सर कढ़ाई में न चला जाए इसलिए मन ही मन ट्रेन के सामने नत् मष्तक हो गए।  कहा, ऐ मेरी प्यारी ट्रेन तू धन्य है।आज तक कितनी गाड़ियों में सफर किया होगा पर जो कमाल  तुमने किया ,ऐसा नज़ारा किसी ने नहीं दिखाया ,तू चार के बदले छे घंटे देर से पंहुंच।ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? शरीर ही तो जकड़ेगा ,सर में दर्द होगा पर  फट तो न जाएगा ।मंजिल भागी नहीं जा रही है ,वो वहीं रहेगी।

जा तुझे माफ किया।

हमने टिकट की पूरी कीमत वसूल  कर ली थी,बाकी की यात्रा बोनस पॉइंट मे़ हो रही है.....यात्रा जारी है आगे आगे देखते हैं होता है क्या?


Tuesday, January 23, 2024

दाता राम

 जय श्री राम।।


राम जी कितनों को तारेंगे?

हिसाब लगाया है?


इन दिनो अपने देश में राम नाम की नैया तैर रही है। उस पर सब अपनी अपनी तरह सवारी कर रहे हैं।कोई आध्यात्म को पाना चाहता है। किसी को सत्ता चाहिए,कोई यश की लालसा में है ,किसी को धन चाहिए।सब ओर राम नाम की लूट मची है।

इस लिस्ट में सबसे उपर अयोध्या नगरी का नाम है। 

राम लला के आगमन से तर गई अयोध्या नगरी,पहले की अयोध्या ,याद है न ? छोटा सा रेलवे स्टेशन देखा था,अब चकाचक हवाई अड्डे से लैस हो गई है‌।गलियों सड़कों का ऐसा कायाकल्प ,मानो किसी ने जादू की छड़ी घुमा दी हो।

तर गए अयोध्या वासी उनके दोनों हाथ में लड्डू हैं,सुविधा ओर रामलला की नगरी का नागरिक होने का आध्यात्मिक बोध ।

अगर नरेन्द्र मोदी जी चुनाव जीत गए तो इसे श्री राम भक्ति का प्रसाद माना जाएगा,वो भी तर जाऐंगे।

तर जाने वालों में शहर ही नहीं आसपास के होटल व्यवसायी भी हैं ।वहां के सारे होटल पहले से बुक हैं ,उस खास दिन ही नहीं बल्कि अब उनके दिन फिर गए समझिए,क्योंकी यह कॉरिडोर  पर्यटकों को ध्यान में रख कर विकसित किया जा रहा है। 

 उस क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट वाले, 

मंदिर निर्माण से लेकर सभी निर्माण कार्य से जुड़े ल़ोग,तर गऐ।

छोटे व्यवसायी,जो कचौरी,जलेबा,रबड़ी या सभी खोंमचे वाले ,जो पर्यटको ं को खूब लुभाते हैं सभी कमा कर तर जाऐंगे।सरकारी पर्यटन विभाग ,रेल विभाग अथाह कमाई के श्रोत बन कर सरकार को तार देंगे,जय श्री राम।

श्री राम उनको भी तारेंगे जो कहीं न कहीं किसी रूप में जुड़ा है। लोग तीर्थ पर जातें हैं लौटने पर परिवार के लिए ,तस्वीरें,प्रसाद,चुड़ी बिंदी,सिंदूर लाता है,उन्हे भी तारेंगे प्रभु श्री राम।

सारा मिडिया जगत जिन्हे कई दिनों से परोसने के लिए सामग्री मिल गई इन दिनों इधर उधर खबर तलाशने से छुट्टी मिल गई है। सबका बेड़ा पार करेंगे श्री राम।।

कलाकारों की भी बन आई है,धड़ाधड़ भक्ति गीत लिखे गाऐ जा रहे हैं,तरह तरह के विडिओ बन कर बाजा़र में बिक रहे हैं।

जय हो राम का नाम।

सच कहा है ,राम नाम की लूट है ,लूट 

सको तो लूट।

 आईए अपने लिए कोई स्कोप हो तो राम नाम की नैया पर सवार हो जाइऐ 

अंतकाल पछताऐंगे जब,सब कुछ लेंगे, लूट।

।।जय श्री प्रभु राम ।।

Wednesday, January 10, 2024

शीत लहर का कहर

 शीत लहर का कहर जारी है !


इन दिनों पूरा उत्तरी भारत शीत लहर से थरथरा रहा है । हर कोई ठंड से जान बचा रहा है, कोई रजाई के अंदर घुसा हुआ है ।कोई अलाव ताप रहा है।

सबकी अपनी औकात , अपने तरीके हैं ,सब इसे भगाने में लगे हुए हैं ।यही लोग कुछ दिनों बाद गरमी दूर करने के उपाय ढ़ूंढ़ते नजर आऐंगे। जो मिला उसी में संतुष्ट हो जा़ऐं सो नहीं ,जो नहीं मिला उसके लिए बेहाल हुए जा रहे हैं। अरे भाई,किसी एक का साथ दो,ये क्या बात हुई जो आया उसे भगाया ।

मुझे सर्दियों का मौसम अच्छा लगता है, हमेशा।


इसकी बहुत सारी वजहें हैं।

जाडे़ के दिनों में लोग ज्यादा चुस्त दुरुस्त स्मार्ट नज़र आने लगते हैं।

 सर्दियों में  अपने देश में जहां  खुले बदन रहने का चलन  नहीं है,चाहे लड़की हो या लड़का।

अचानक से बहुत संस्कारी दिखने लगते हैं,सबों के बदन पर कपड़े होते है  तन प्रदर्शन करने, कम कपड़े पहनने की गुंजाइश नहीं रहती, तन प्रदर्शन करें तो कैसे ? गर्मियों में लड़कियां ना जाने  कैसे छोटे-छोटे कपड़े पहनकर निकल जाती हैं ।और ये लड़के ,  शॉट्स क्या आ गया है इसे पहनकर कहीं भी  चले जाते हैं,

चाहे सफर हो या होटल हो।   जैसे टांगे दिखाने का इनको लाइसेंस मिल गया हो। यही लोग सर्दियों में,कोट,जैकेट,स्वेटर में चुस्त दुरुस्त नजर आते हैं।

इसी बहाने हमारे गर्म कपड़े जो सामान्य कपड़ों की तुलना में काफी महंगे  होते हैं बक्से के बाहर निकलते हैं समझिए दाम वसूल होता है नहीं तो साल के 10 महीने  बंद करके रखना,  घर की जगह जो लेते हैं सो अलग। ऐ,सी. पंखा, फ्रिज, कूलर के बिजली का बिल कम आता है।मेहमान भी सिर्फ एक प्याली चाय से खुश हो जाते हैं।


गर्मियों में लोगों का दिमाग गरम हुआ रहता है,बेवजह आपस में उझलते रहते है ,

जबकि ठंड में लोगों का दिमाग भी ठंडा रहता है,जल्दी  तनाव में नहीं आते, लड़ते कम हैं।

हम गृहणियों को ठंड इसलिए भाता है क्योंकि सब्जियों और फलों की बहार होती है।

लोग बीमार कम पड़ते हैं,

कोई मन पसंद चीज थोड़ा ज्यादा भी खा लिया,हजम हो जाता है।।

और अंत में एक खास राज की बात !  

सर्दियों में मैचिग ब्लाउज की कोई टेंशन नहीं होती, शॉल स्वेटर के  अंदर 

किसी भी  रंग का पहन लिया किसी को पता नहीं चलता।

हा हा हा।



Sunday, January 7, 2024

वक्त का सैलाब

 किसी भागते पलों में तुमने थामा था मेरा हाथ, कहा था  चलेंगे साथ साथ।

वक्त का सैलाब तुम्हें न जाने, कैसे कहां ले कर चला गया,
 तुम्हें अपने साथ।
 मैं वहीं खड़ी हूं अब तक,
 तुम आ न जाओ तब तक।

तुम्हें ढूंढने की कोशिश की,
हजारों बार , पर,  
तुम न मिले एक बार,
लोगों से पूछा बार बार
,कब मिले थे तुम आखरी बार।

Thursday, August 31, 2023

गाम आऊ न

 मैथिल मोनक उद् गार


हम बसै छी, दिल्ली बम्बई,

मोन बसईयै  मिथिले में !

चलु रे भैया,चलु यै बहिना, 

गाम चलु अहि छुट्टी में,


 दुर्गा पूजा में हम जबै,

मा़ं दुर्गा के दर्शन करबै,

मैया सं हम आशीष मंगबै।

और मैया के भोग लगेबै।

        लड्डू,पेड़ा और जिलेबी।                          तखन उपर सं पान मखान  ।


चलु रे भैया,चलु यै बहिना, 

गाम चलु अहि छुट्टी में,


गामक मेला नीक लगैया,

पाव भाजी सं मोन घुमैया

ऐतय ने भेटय मुड़ही कचरी,

    माछ भातक दोकान कहां,


चलु रे भैया,चलु यै बहिना, 

गाम चलु अहि छुट्टी में,


,माईक कोर सन अप्पन मिथिला,

आन कतहु ने चैन  भेटैया ।

अप्पन भाषा अप्पन बोली,

सुनितहि होईयै हर्षित प्राण।


चलु रे भैया,चलु यै बहिना, 

गाम चलु अहि छुट्टी में।


दुर्गा पूजा आबि रहल अछि,सबगोटे गाम चलै चलू,

एखन आहां गाम के छोड़ने छी,बाद में गाम आहां के छोड़ि देत। अपन गाम घर के,ओगरि क राखू,ई अप्पन घरोहरि थिक,अप्पन सुंदर संस्कृति विनाशक कगार पर अछि एकरा सम्हारय के भार हमरे सब पर अछि।सम्हारु ने!



Wednesday, August 30, 2023

कोटा का सचं क्या है?

 कोटा में फंदा क्यों?


कोटा में ये हो क्या रहा है? पिछले 24 घंटों में दो बच्चों ने अपनी जान दे दी, ऐसा आए दिन हो रहा है, क्या इसकी गहराई से जांच नहीं होनी चाहिए?

बच्चों के कोमल दिल पर कैसा खौफ डाला जा रहा है?

सच्चाई थोड़ी कटू है पर सही है।

इसमें अविभावक भी शामिल हैं।क्या आप जानते हैं मानसिक प्रताड़ना की कीमत पर मिली सफलता को क्या बच्चा सहजता से लेगा?

हम अपनी महत्वाकांक्षा बच्चों से पूरी करवाना चाहते हैं, बिना ये समझे कि मेरा बच्चा कितने पानी में है।

 सब बच्चे एक समान नहीं होते, लेकिन आप एक सफल बच्चा चाहते हैं जो आपकी रुचि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाए ।

साहित्यिक रुचि के बच्चे को  विज्ञान पढ़ाना उसकी स्वाभाविक प्रतिभा को दबाना होगा। 

अपने माता पिता के अरमानों के बोझ तले कोटा पहुंचने वाले बच्चों को ये गिद्ध कोचिंग वाले ,फीस तो सबसे एक जैसा लेते हैं पर बाद में ,सभी बच्चों को बारिकी से जांचते हैं उनमें से मेघावी बच्चों को चुन लिया जाता है(जो वैसे भी सफल हो ही जाते)बाकी अभागों को भेड़ बकरियों के समान हांका जाता है।

कमजोर पर मेहनत कौन करे ?

हीन भावना से भरे ये बच्चे, जो हो सकता है कुशल शिक्षक के हाथों बन भी जाते , मगर  बिना सही पढ़ाई के पिछड़ते जाते हैं,एक के  बाद एक परीक्षा  में कम नंबर लाते लाते अंततः हताश हो जाते हैं, इनमें से जो अधिक संवेदनशील होते हैं या जिन पर ज्याद दबाव होता है वो लौटने से बेहतर मरना पसंद करते हैं।सवाल माता पिता से है,आप क्या पसंद करेंगे ? 

आपका बच्चा उन तेज तर्रार बच्चों के बीच भोंदू बनकर रहे ?


 या आपका औसत प्रतिभावान बच्चा जो संवेदनशील भी है, अपने शहर में आपके साथ रह कर  अपनी पसंद का विषय लेकर पढ़ाई करे ?

बच्चा दो पैसा कम कमाएगा,पास तो होगा।

अंत में 

ओ कोटा जाने वाले बच्चे ,हो सके तो लौट के आना।

Thursday, June 8, 2023

आमहि आम

 आमक महिमा 

एखन आमक समय चलि रहल अछि .आमक नाम लिय त गाम मोन पडैत अछि आ गाम क नाम लिय त आम ! सेब -समतोला लोग खेलक नई खेलक कोनो बात नई ,प्राय लोग डाक्टरे के कहला पर खाईत अछि \मुदा आम,कतबो महग हुए लोग खाईते टा अछि ,मोनक संतुष्टि के,के कहै ,अत्मा तक तृप्त भ जाईत छईक |

जे जन सुतली अन्हरिया राति में ,बिहाड़ी एला पर ,गाछी कलम में आम बिछय गेल होथिन हुनका सब के एकर आनन्द आजीवन मोन रहतनि |

अहि प्रसंग में विशेष ई जे लोग अप्पन कलम मे पाछु काल ,

दोसर के कलम में पहिने जईत छल |

दोसर दिन बाबी,पीसी ,काकी सब गोटे टिकुला सोही सोहि आमिल बनब में बेहाल भेल रहैत छलखिन |

अपना सब दिस आमक विविधता सेहो प्रस्सन करय बला अछि ओ लोकनी दसहरी आ लंगड़ा खा क तृप्त भ जाईत छथि |जखन की एम्हर बम्बई ,कृष्ण भोग ,करपुरिया मालदह ,सुगवा कलकतिया वगैरह कत्ते कही ,तहिना आमक तरह तरहक आचार ,कुच्चा ,फाड़ा भरुआ ,आ सबसँ विशेष अमोट ,जे बादो में थोड़े बहुत आमक कमी पूरा करैत छईक ,पेटक गरमी सेहो दूर होइत छैक .मतलब किछु बर्बाद नहि हेबाक चाही हम शहर में रहय वाला . .,आमक कतरा खाय वाला लोग के कहैत छियनी , गाम जे छोड़ि देलियई ई तकरे सजा अछि ,कम स कम आमक समय में अवश्य गाम आऊ कीनल फल त सब दिन खाईते छी ,एक बेर आम तोड़ि क खाउ ! . .

Sunday, May 28, 2023

आम तुम्हें प्रणाम

 इस बार भी आम नहीं फलेंगे,

गांव से फोन पर बात हो रही थी,उधर से देवर जी थे,
उन्होंने कहा क्या बताऊं, ऐसी जबरदस्त आंधी थी,तूफान की गति से हवा चली,आम की कौन कहे, पेड़ सहित जड़ से उखड़ गए।सारी फसल बर्बाद हो गई।सुनकर मन उदास हो गया ।
लगता है,आम नाम जान कर कहीं प्रकृति भी इसके साथ राजनीति करने लगी क्या?
सोचने लगी ऐसी विपत्ति आम पर ही क्यों आती है?
एक तो साल, दो साल में नानुकुर करके आम में मज्जर आते हैं,
सबसे पहले प्रचंड गर्मी इसके फूलों (मज्जर)को झुलसाती है।
उससे बचा तो इन दिनों बिन मौसम अचानक से खूब तेज हवाएं,आंधी पानी का झोंका आता है,इस समय आम इतने छोटे होते हैं की किसी काम के नहीं न अचार न चटनी अमिया असमय बर्बाद हो जाती हैं।और अंत में मौसम अपना मारक अस्त्र चलाता है,वो है ,ओला वृष्टि! जो थोड़े बहुत बचे रहते है ये ओलेराम ले डुबते हैं।
मतलब आप साल भर आम का नाम जपिए और राजा जी,यूं ही खाली हाथ टरका देते हैं।
यूं इस वार आम के दिनों में गांव जाने का मन बनाया था अपने बगीचे का ताजा आम खाए सालों बीत गए ,दरअसल हमारे इलाके में आम थोड़ी देर से पकते हैं तब तक बच्चों की छुट्टीया़ं खत्म हो जाती थी।लेकिन अब जब बच्चों की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए तो सोचा चलकर आम खाया जाए ,पर हाय री किस्मत ,यहां तो आम ,खास क्या बनते, गायब ही हो गए।
गांव तो नहीं गई लेकिन काफी दिनों पहले जब हम आम के मौसम मैं गांव गए थे , उस समय की याद आ गई जब हम थोड़े छोटे थे।
सौभाग्य से हमारा परिवार काफी बड़ा है। गर्मियों की छुट्टी में सब सपरिवार गांव आ जाते थे, काफी बड़ा जमावड़ा हो जाता था।संयोग वश उस बार हमारे चाची जी का गौना हुआ था चाची पहली वार ससुराल आई थी और सबसे मजेदार बात ये थी की रिश्ते में चाची होते हुए भी हमारी हमउम्र थी,परिवार की सभी लड़कियों का ग्रुप नई दुल्हन चाची के इर्द गिर्द मंडराता रहता था बल्कि हमारा अड्डा चाची का कोहबर घर बन गया था।घर के लोगों ने भी हमें चाची का मन लगाने के नामपर छूट दे रखी थी। हम घरेलू कामों से मुक्त थे,सारा दिन ,बातचीत हंसी मजाक में बीत जाता ,आम का मौसम था इसलिए बगीचे से कभी एकाध कच्चा आम भी मिल जाता तो हम नमक मिर्च के साथ बड़े प्रेम से खाते थे।अभी सोच कर हैरानी होती है,उस उम्र में कच्चे आम भी,बड़े आराम से चबा लेते थे और दांत खट्टे नहीं होते थे।
एक रात,सब सोए हुऐ थे की बड़े जोर की आंधी आई सब बागीचे की ओर भागे हमने भी खूब आम चुने,दूसरे दिन घर की सब महिलाएं अचार खटाई वगैरा आम की व्यवस्था में लग गई ।इधर कोहबर ग्रुप की बन आई हम कच्चे, अधपके आम का बड़े चाव से कभी खट्टा मीठा अचार बनाते,कभी चटपटे आम,कभी सरसों हरी मिर्च डाल कर चटपटी चटनी बनती,किसी के पास पैसे रहे तो गरम पकौड़े और मुरमुरे की दावत होती !लेकिन ये सब कुछ गोपनीय था हमने आम काटन छिलने काटने जैसे काम के लिए चाची के मायके से मिले गृहस्थी के सामान का सहारा लिया,सिर्फ कोहबर ग्रुप की लड़कियां ही मिल कर कमरे में दावत करते।हम किसी बहाने से कमरे का दरवाजा बंद कर लेते , फिर होती हमारी पार्टी!घर भर के सभी लोगों में प्रसाद बांटना संभव नहीं था।आम के छिलकों को संदूक के नीचे छुपा दिया करते,ताकी किसी को भनक न लगे।उन्ही। दिनो चाची के मायके से संदेशे में टोकरी भर के पुरी पकवान,नमकीन मिठाईयां आईं।पुरे मुहल्ले में बयाना बांट दिया गया अब घर के लोगों की बारी थी,दादी मां व्यस्तता की वजह से बांट नहीं पा रही थीं,अचानक से लोगों ने गौर किया टोकरी का सामान खाली हुआ जा रहा था ,शंका की सुई हमारे ओर जा टिकी ,हमारे हुड़दंगी भाई कोबर में नहीं घुसने देने पर पहले से खार खाए बैठे थे ही ,उसमें से एक ने सबको बताते हुए कहा कि उसने कोबर के झरोखे से हमें कुछ खाते हुए देखा था,हमने तुरत सफाई दी हम तो सिर्फ मुरमुरे खा रहे थे,उसने चिढ़ कर कहा तो दरवाजा क्यों बंद किया था?
हमारी छुट्टी खत्म होने को थी अब सब अपनी चले जाऐंगे,ऐसा सोच कर मामले को तूल नहीं दिया गया।
हम आम की तरह खट्टी मिट्ठी यादों को लिए वापस अपने घरों को लौट आए।

डिसक्लेमर : ऊपर व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं

Friday, May 26, 2023

आम आम आम

 अहू बेर आम नहि फरत, गाम सं  फोन पर गप्प होई छल,ओम्हर सं दिअर छलखिन,

कहय लगला की कहु,

तेहन बड़का बिहाड़ि छल जे आम के कहै ,गाछो खसि पड़ल।मोन उदास भ गेल।

जा...आब की खैब कपार ?

आहिरे बा सबटा बिपैत आमे पर कियैक अबैत छैक,

बुझाईत अछि,भगवानो राजनीति करय लागल छथिन,

ओकरा आम जानि ओहि पर कनियो ध्याने नहि दइत छथिन।

एक आम के हजार दुश्मन!

पहिने त मजरबे में नाकुर नुकुर,

जौं मजरल त कहियो तेहन प्रचंड रौदी की सबटा मज्जर झड़ि गेल,

ताहि सं बांचल त भीषण पनि बिहाड़ि सं खतरा,

बिहाड़ि ऐबे टा करै छै ,

आ ,नहि त यै पैध पैध पाथर खसबे टा करत !

अंतत: आम आम करिते  समय बीत जाई छै, अगिला बेरक आस में।

आम नहि त गाम की ?

आबत आमक समय में,

गाम नहिए जैब,

 प्रसंगवश मोन पड़ैया,एक बेर आमक समय में ,गाम गेल छलहूं।स्कूल में पढ़ैत छलहूं तखुनके गप्प  छैक ।

गरमीक छुट्टी में हम माता पिता सब भाई बहिनं ,गाम गेलहूं। जखन स्कूल में गरमिक छुट्टी होईत छलै तखन आम पाकैक समय नहि होइत छलै, ओहि वयस में कांच, डमहैल सब नीक लगैत छल।कलम गाछी बौआबय के क्रम में एकाध टा टपकलहा कांचो आम भेटला सं मोन प्रसन्न भ जाइत छल।

संयोगवश , दुरागमन करा क जे नबकी काकी आयल छलखिन सेहो  कनिया काकी समवयस्यकी छलीह ताहि द्वारे  हमसब लड़की सबहक सबसं प्रिय स्थान छल नबकी कनिया काकीक कोबर घर । संयोगवश परिवार पैघ अछि, छुट्टीक समय छल ,घर भरल रहैत छलै।नब कनिया के मोन लगाबय क लेल हमरासब के छूट भेटल छल तैं   लोकक बीच में रहनाई जरूरी नहि छलै ,ओना अगल बगल के बाबी पीसी उपराग देबय में पाछा नहि रहैत छलखिन ,ऐकरा सब के त कत्तउ देखितो नहि छियई जे चिन्हबो करबै,जौं भेट भेल ,त 'ई की पहिरनै छहक,'

'कोना बाजय छई' , के बारे में कोनो एकटा टिप्पनी अवश्य भेटइत छल।तहि सं काते भ क   रहनाई ठीक बुझाई छल।

एक राति ,सुतलि राति में बड़का बीहाड़ि उठलै ,सब बोरा,झोरा संगे कलम गाछी पड़ैल,दोसर दिन सं सब  स्त्रीगण आम के जगह लगाबय में ,तरह तरहक अचार ,आमिल कुच्चा ,बनबय व्यस्त  रहैत छलखिन।एम्हर कोबर घरक सदस्य सबहक मौज  होबय लागल ,हमसब नब कनियाक सांठक पेटार सं हांसु बहारक,  चुपचाप कांच ,अध् पक्कू आमक  झक्का,खट्टमिट्ठी,सरिसों मिरचाई द क चहटगर बना बना क खूब खाइत छलहूं,हमरा सबहक ई  कारोबार अत्यंत गोपनीय रूप सं चलैत छल।भरि आंगन के प्रसाद बांटनाई संभव नहि छल ,लोक नई बुझै तैं,आम सोहिक छिलका  सबके संदुक तौर में नुका देल जाई छलियै ,कहियो ककरो पाई भेटल,तकर मुड़ही,कचरी के पार्टी चलैत छल। मुदा केहन केहन चतुर चालाक लोग धरा जाईयै तकर  सोझा में हमसब की छलहूं।नबकी कनिया काकी नैहर सं पूछारिक भार पठौलकनि, टोल पर बैन तिहार बांटल  गेल ,घरक लोग सब चिखबो ने केने छल की भारक चंगेरा खाली भ गेलै,  सबहक शंकाक  नोक हमरे सब दिस घुमल छलै अहुना हमर सबहक हुड़दंगी भै सब कोठाक झरोखा दक हुलकी मरिक झंकलकै त हमरा सबके किछु खाईत देखलक, शोर भ गेलई ,हमसब कतबो कहलियै,हमसब उसनल अलहुआ खाईत रहि त, पुछलकै त केबाड़ कियै ठोकल छलै?

मामला जल्दिऐ सलटि गेलई कियैक त हमरा सबहक छुट्टी खतम होबय वाला छल।

अहि तरहे हमर सबहक गामक यात्रा,आमे जकां खटगर मिठगर स्मरण के संग समाप्त भ गेल।

Monday, April 24, 2023

हक दें,इज्जत के साथ

 हमारे समाज में शिक्षक का बहुत आदर किया जाता है विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की एक गरिमा होती है।जिन्होंने समाज को ज्ञान दिया है हम उन्हे सम्मान देते हैं। लेकिन भागलपुर विश्वविद्यालय के कुछ सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को अपनी पेंशन के लिए यूनिवर्सिटी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, उन्हे टेबल दर टेबल भटकना पड़ रहा है,यह कैसी त्रासदी है? जिन्होंने ज्ञानदान दिया,बदले में उन्हे क्या मिला?

कार्यालय के स्टाफ जिन्हें उन्होंने कभी पढ़ाया था,उनके दया के पात्र बने हुए हैं,वो भी बेचारे क्या करें,नौकरी के नियमों से बंधे हैं।
जब ये बुजुर्ग शिक्षक धूप में पसीने से लथपथ कार्यालय में दिखते हैं तो उनकी दुर्गति पर रोना आता है।
मुख्यालय में कई ऐसे, वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षक है जो सेवा निवृत होने के बावजूद पेंशन के लिए शहर छोड़ नहीं सकते।अपने एक परिचित रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति की इस व्यथा मैंने करीब से देखा है ,बच्चे साथ नहीं होते,जिसने जीवनभर सेवा की, अब उनकी सेवा कौन करे? एक तो वृद्धावस्था, बीमार तन ,उपर से विश्वविद्यालय का ऐसा अमानवीय रवैया,उनका मन व्यथित रहता है।
आखिर कोई भी इंसान नौकरी क्यों करता है ?अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए,लेकिन जब कमाए हुए पैसे नहीं मिले तो क्या करे? यह अन्याय है !अब तक जो कमाया था बच्चों को लायक बनाने में खर्च हो गए, सेवा निवृत्ति के बाद मिलने वाला धन ही उसके अपने लिए होता है, उसके बुढ़ापे का सहारा।
लोग पहले से योजना बना लेते हैं , जो पैसे मिलेंगे उनसे मकान बनवाऐंगे या अपने इलाज के लिए खर्च करेंगे।जिनके पास मकान नहीं है वो अब क्या करेंगे?पेंशन के बिना न किराया देना संभव और न कहीं जाना।कई लोग अपने बच्चों के पास जाना चाहते हैं, कोई गांव में घर बनवाना चाहते हैं ,लेकिन इस अनिश्चिता ने उन्हें बीमार कर डाला है। कईयों को तीर्थ करना था।
सबों की योजना धरी पड़ी हैं।
इन परिस्थितियों को देख कर,
संबंधित अधिकारियों से करबद्ध प्रार्थना हैं ,कि जिन्होनें अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया , शहर के गणमान्य नागरिक रह चुके हैं ,
उन्होने जिस गरिमा के साथ जीवन बिताया है ,उसे कम न होने दें ,इन्हें इनका देय,अविलम्ब उपलब्ध करवाने की कृपा करें।

Thursday, April 20, 2023

हत्यारों की सोच

 मारना कितना आसान है।    

जेब से पिस्तौल निकाली और मार दी गोली।सब देखते रह गए अगर आदमी अपनी जान की परवाह किए बिना ठान ले  तो किसी को मारने से कोई रोक नहीं सकता, देख कर लगता है भारत में मौत ऐसी ही सस्ती हो गई है, शायद नहीं। जिस अतीक की सुरक्षा पर करोडों रूपए खर्च हुए थे , दो दो जिलों की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दांव पर थी क्योंकि अतीक को अपनी  जान पर खतरा लग रहा था ,उसकी आशंका सही निकली ,सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई। तीन  युवाओं ने बड़े आराम से गोली मारी ,किसी पुलिस वाले ने जवाब में गोली नहीं चलाई बल्कि वे अपने आपको बचाने में लगे रहे फिर हत्यारों ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया ,देखते ही देखते सब कुछ हो गया ,लगता है जैसे सारा कुछ सुनियोजित हो ,यही कि तुम किसी तरह मार डालो तुम्हारी   जान की सुरक्षा हम देख लेंगे बेशक इस दुस्साहसिक घटना की  जांच की जा रही होगी, लेकिन एक और पहलू है जिस पर ध्यान देना चाहिए,वो है हत्यारों की सोच का। क्या सोच हत्यारों की रही होगी,जबकि हत्यारों की  परिवारिक पृष्ठभूमि भी आपराधिक नहीं रही हैं, ना ही वे किसी संगठन से जुड़े अपराधी थे, अपराध की इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना उनके वश का नहीं होगा   थे जेहादी नहीं थे जिन्हे  बचपन से ही जान देना सिखाया जाता है  फिर इन युवा लड़कों की ऐसी कौन सी सोच थी जिसके तहत तीन अलग अलग क्षेत्र के लोग मिल कर एक खूंखार की हत्या के लिए तैयार हो जाते है?गौर तलब है की। हो सकता था उसमे  वे मारे भी जा सकते थे ऐसे में पैसा भी कोई मायने नहीं   रखता उनके पारिवारिक रिश्ते भी ऐसे नही थे क्योंकि घरवालों ने उन्हे छोड़ रखा था।ऐसे में उनकी इस सोच से देश के उन युवाओं की सोच का पता चलेगा जो किन परिस्थितियों मे  ये राह से भटके युवक इतना बड़ा दुस्साहसिक कदम उठाने को तैयार हो गए।अगर वे किसी तरह सजा से बच  गए तो यह हमारी न्याय व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह जरूर होगा।

Sunday, April 16, 2023

हाय !हम डिजिटल हो गए ।

 हाय हम डिजिटल हो गए ।

ऐ बिहार की जनता तुमने खूब जातिवाद कर ली ,अब लो भुगतो ,सरकार ने तुम्हारी कोडिंग कर दी है ।अब बिहार सरकार ने जातिगत कोड जारी किया है,उसमे अपना नंबर याद कर लो , हां आसपास वालों के भी करना होगा ,मतलब उलझे रहो,इस डिजिट के चक्कर में।एक हमारा आधार नंबर पहले से मौजूद है अब ये दूसरा नंबर।ये
21वीं सदी जब से आया है तब से हमें डिजिटल करने की साजिश की जा रही है

पहले हमारे  घरों को डिजिटल किया गया,  फिर गलियों मुहल्लों को।
खुशी की बात है कि अभी तक हम अपने नाम से जाने जाते है,क्या पता कुछ दिनों बाद  शायद हम भी xyz कहाने लगें । 

पहले के पते कुछ यूं होते थे,असर गंज,टेढ़ी गली, मीठी नीम में,गुप्ता जी रहा करते थे, फिर हुआ A ब्लॉक में तीसरी गली अब जब गुप्ता जी को ढूंढना हो तो पता होता है,  नाम सेक्टर/11,बलॉक/b, रोड नंबर/6,क्वाटर नम्बर 13।
हे भगवान इतना पढ़कर तो कोई मैथ्स पास कर ले।

इम्तिहानों डिजिटल मुहावरे का मतलब पूछा जाएगा

प्रश्न कुछ यूं होगा,
100 /13 की ,और 1/194 की, 
का क्या  मतलब?
 उत्तर
(100 सुनार की 1 लोहार की ,)

कहानी होगी ,एक गांव में एक गरीब 126रहता था।उसका मित्र  95 था राह में उन्हे 13 और195 मिल गए।....…
अब पढ़ने वाला के दिमाग की दही न बन जाए तो समझें ।
लेकिन हम लोग भी अपनी आदतों को भला क्यों छोड़ें? जात तो हम पूछेंगे ही।

बिहार में आपके पड़ोस में कौन आया है जानने के लिए सीधा सपाट तरीका  है पूछते हैं ,आपके पड़ोस में  ,किस जात का आदमी आया है? आने वाले की हैसियत उसकी जात से जानी जाती है अगर आपने बताया कोई  सिंह जी हैं, तो उधर से कहा जाएगा ,

ई तो नाम में सिंह  लिखा है ,चालाक बनता है, ज़रा ठीक से पता लगाईये ये कहीं142,भैंसिया के सिंग तो नहीं है?

 सरकार लाख कोशिश कर ले हम नहीं सुधरे़गे।

Sunday, September 5, 2021

गूगल गुरु नमो नम:

 शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाऐं।

आज शिक्षक दिवस है।

अवसर है हमें शिक्षा देने वाले,

कदम कदम पर

हमें सही राह दिखाने वाले।ज्ञान के सागर।

जैसी विशेषता रखने वाले को धन्यवाद देने का।

मुझे आज की बदली हुई   परिस्थितियों में गुगल से अच्छा गुरु कोइ नहीं दिखता।इसलिए मै गुरु गुगल का अभिनंदन करती हूं।

निवेदन है उनके सम्मान में कुछ पंक्तियां;

कृपया काव्य रचना विवेचना में वक्त जाया न करें, हृदय के भाव को समझें।

गुगल  गुरु दोनो खड़े,काको लागूं पाऊं।बलिहारी गुगल आपकी,जिन गुरु का पता दियो बताय।(गुगल मैप)

क्योंकी गुगल सब  कुछ जानता है।अगर हम अपने राह से भटक जाऐं तो यही गुगल

अपने मैप के सहारे हमें सही रास्ता बताता है।


गुरु गुगल,गुरु ऐप्पल,गुरु याहु,नमो नम:‌।।

सेटेलाईट है साक्षात परमसत्य,

मोबाईलं नमो नम:। 


जहां हाथ हाथ में मोबाइल हो,

 पेट मे न हो दाना ,वो भारत देश है मेरा।

लेकिन दाना नहीं होने पर होटल की राह यही दिखलाता है। यही नहीं,डॉक्टर, दुकान,मकान सभी की राह बताता है।


जय गुगल, ज्ञान गुण सागर,जय मोबाइल तिहु लोक उजागर।

इसी के साथ रहने से हमे तीनों लोक (जल थल वायु) के बारे में पता चलता रहता है।

कहां नाव डूबी,कहां बाढ़,कहां सूखा,(जल)

कहां सड़क दुर्धटना हुई।दंगे फसाद,सड़क जाम(थल)।


हवाई दुर्धटना,आंधी,पानी,

तूफान(वायु)।

इस गुरु की सबसे बडी़ खासियत,जब ,जहां, जैसे आपको शिक्षा दे सकता है।

आपकी जेब में पड़ा रहता है

○तो  अंत में इन महान गुरु को शत् शत् प्रणाम।

Monday, August 30, 2021

क्या श्री कृष्ण NRI बन जाएंगे?

 मैं बन जाऊंगा NRI ।

क्यों?  क्यों नही?


भगवान श्री कृष्ण नाखुश हैं। आखिर  वजह क्या है?


आज उनका जन्मदिन है, पूरा देश उनको खुश करने में  लगा है।कोई व्रत कर रहा है, कोई भजन गाकर उनको खुश करने में लगा है। लोग उनकी बचपन की यादों को ताजा करने के लिए झांकियां सजा रहे हैं।


पूरा देश कृष्णमय  है।


अजी नहीं, ये सब छलावा है, जो सच है वो ये  कि मेरे ही देश में मुझे इग्नॉर किया जा रहा है। भारतवर्ष   के दो अवतारी  पुरुष ,


तुलना करके देखिए।एक तरफ


 ब्रदर श्री राम चंद्र की   पोजिशन देखिए अयोध्या में क्या आलिशान मंदिर बन रहा है, वहां की चकाचक सड़कें , मेरे जन्म स्थान मथुरा की  गलियों को याद करो।और तो और पब्लिक  ने भी मेरी ईमेज डाउन करके रखी है ।


लड़का अगर अच्छा है तो कहते हैं, राम सा बेटा ! और ज़रा  शैतानी क्या की ,तुरत कहते हैं, छोरा तो कृष्ण कन्हैया बना फिरता है।और ये कवि साहित्यकार , अपने रंगीले विचार मेरे नाम पर निकालते हैं।कहां तो एक राधा नाम की लड़की तक की कल्पना कर ली।रात में मुझ से मिलने चोरी चोरी,आती है।मैं छुप छुप कर तालाब के किनारे  पेड़ पर बैठ  कर लड़कियां ताड़ा करता था। उनके कपड़े छुपा देता था।


इट्स ऑल डिसगस्टिंग !


किस्मत की बात महाभारत की लड़ाई के वक्त जो इतना अनमोल ज्ञान दिया उसे सिर्फ समारोह सभागारों तक सीमित रखा, इन शॉर्ट लोगों  तक क्या पहुंचा ?


अरे मजबूरी में अपने भाई बंदो को मारना पडे़ तो कोई दिक्कत नहीं है।पता है न , कृष्ण भगवान ने अर्जुन को यही समझाया था ।


रही N .R. I.बनने की बात ,

तो भैया , सरकारी रवैया अगर ऐसा ही रहा तो मैं इस बारे में विचार कर सकता हूं । क्योंकी इस्कॉन वालों ने मेरे रहने के लिए वहां एक से एक आलीशान मंदिर बनवा रखा है।

अंत में क्षमा याचना।

हे श्री कृष्ण भगवान ,मैं आपसे हार्दिक क्षमा चाहती हूं।आपने ही कहा है इस सृष्टी में जो होता है उसमे मैं ही हूं।शायद मुझसे ये सब लिखव

ओ,काबुली वाले

 हा हा काबुल दुर्दशा न देखी जाई। 

ओ काबुली वाले कहां है तू?
बचपन में  टैगोर जी की कहानी पढ़ी थी
 'काबुली वाला' ।कहानी,एक छोटी सी बच्ची,और सूखे मेवे,बेचने वाले पठान की थी जिसे उस बच्ची में उसे अपनी बेटी दिखती थी। बच्ची को प्यार से तोहफे में ढेरों मेवे देने वाला ,स्नेही पिता।  अफगानियों के बारे में एक धारणा है कि अपनी जुबान के पक्के ,पर स्वाभिमानी, नेकदिल इंसान होते हैँ ।जब
काबुल पर  हमला हुआ , दिल दहल गया ।निर्दोष नागरिकों का ऐसा नरसंहार  !
जान बचाने को भागते बदहवास लोग,  रहम की भीख  मांगती औरतें,
आत़़ंक से डरे छोटे बच्चे,उन्हें समझ में नही आ रहा है ये हो क्या रहा है। तालिबानी कहीं से इंसान नहीं हैंं ।मानव होते तो' मानवाधिकार' की बात समझते,
ये वहशी जानवर हैं,मिनटों में लाशें बिछाने वाले इनके हथियारों के डर से,हर कोई कतराता है।
अपने खास दुश्मनों को टोहती निगाहें,मेरे बेटे का अफगानी दोस्त,हर दिन जगहें बदल कर फोन से खुद को वहां से निकलवाने  का कोइ तरीका पूछता है।उसकी बेबसी,उसकी कातर आवाज,हमें बेचैन कर देती हैंं ।ऐसी लाचारी,ऐसे माहौल में कोई क्या करे, फोन घंटी हमें   डरा देती है।हम निरंतर उसकी सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैंं।इसके सिवा हम कर ही क्या सकते हैं।उन्हे सबक सीखाने के लिए उन्हे भी मार डालना समाधान कतई नहीं है।
चाहे कोई मारा जाता हो,
झेलतीं हैं औरतें ।
क्योंकी  लड़ते हैं सैनिक मैदाने जंग में,
शहर भर जाता है ,जिंदा लाशों से।
पथरा जाती हैं मासूमों की आंखें,
पिता की राह तकते तकते।
कायर नहीं हैं हम ,पता है हमको,
कि मरना है एक दिन सबको,
उनसे डर कर नहीं भागेंगे, इस उम्मीद से कि शायद कहीं,उसके रूह में छुपा हो एक कतरा भर इंसानियत ।
मुड़ के बैठ जाऐंगे हम घुटनो के बल ,
पलकें झुका के नहीं,
नजरें मिला कर  सामना करेंगे उन निगाहों का, शायद  उन्हे, 
इन आंखो में दिख जाए कोइ अपने बेटे सा
या  किसी चेहरे से झांकता हो पिता का चेहरा।
आमीनं ।


 

Wednesday, August 25, 2021

चिंगारी

 कुछ खबरें जंगल की आग की तरफ फैलती है और मामला किसी की इज्जत का हो तो आग को और हवा मिल जाती है। शहर के एक प्रतिष्ठित   परिवार की लड़की को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया था।

 शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन.गया था ।सड़क जाम ,पुतला दहन, गाड़ियों में तोड़फोड़ नारेबाजी ,की जा रही थी ।सबसे बुरा था उस लड़की के बारे में अनाप-शनाप की बेहूदा बातें ,मैं उस  लड़की के परिवार को काफी पहले से जानती थी। मुझे बेहद बुरा लग रहा था। अंततः लड़की घर वापस आ गई ।
मैं अपने आप को उनके यहां जाने से रोक नहीं पाई ।मैं मयूरी से मिलना चाहती थी क्योंकि उस प्यारी सी बच्ची के बारे में ऐसी अनर्गल बातें मेरे गले से उतर नहीं रही थी । लेकिन वह कहीं अंदर कमरे में थी उनके घर में अजीब तनावपूर्ण माहौल था ।जब मैंने मयूरी से मिलने की बात कही तो लगा जैसे उन्हें पसंद नहीं आया ।    फिर भी मुझे मयूरी कि कमरे में भेज दिया गया।
क्या तुम  गंदी लड़की हो ? मैंने सीधा ,उस से  उसकी आंखों में आंखें डाल कर पूछ डाला । उसकी आंखें डबडबा आई। उसे उम्मीद नहीं थी इस तरह के सीधे  सवालों की,फिर उसने मेरी तरफ.नजरेंं उठा कर देखा और आहिस्ते से कहा,आंटी आपने मुझ से कुछ पूछा तो सही,यहाँ कोई पूछता ही नही है।फिर उसने गहरी़ सांस लेकर कहा ,नही आंटी  ,अगर मैं ऐसी होती , तो फिर मैं  वापस क्यों आती ? मेरा सुंदर होना  मेरा गुनाह हो गया ।वो पापा के बिजनेस पार्नटर का बेटा  था।  उसने मुझे 5 मिनट के लिए बोल कर स्कूल गेट के बाहर बुलाया था सामने उसकी गाडी़ खडी़ थी वो खुले दरवाजे के पास खडा़ था उसने मुझे पास आंने को कहा जैसे ही मैं पास पहुंची मुझे एक झटके से गाड़ी मे बिठा लिया। गाडी़ तेज रफ्तार से निकल गई ।व़ो परचित था भौंचक्का थी इसलिए मैं कुछ नहीं कर पाई ।
कुछ दिनो पहले मैंने पापा को किसी से फोन पर बोलते सुना था, किसी को बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे। उधर से क्या बोला था मैंने नहीं सुना
 उनके आपसी झगडे़ का अंजाम  थी यह घटना ।
मैंने मयूरी को बचपन से देखा था।मुझे बेहद अफसोस हो रहा था।लड़कियों को बदनाम करना कितना आसान होता है।उससे कुछ पूछा नही जाता है बल्कि लोग मनगढ़न्त बातों को चटकारे ले कर सुनते हैं और अगर कुछ ऊँच नीच हो गई तो उसकी हर गतिविधि को गलत नजरिये से देखा जाता है! ये बहुत बड़ी मानसिक प्रतारणा है
फिर उसने उसके अपने लोगों के रवैये की बात कही ,कहते कहते रो पडी़।
जिस दिन मुझे छुडा़ कर घर लाया गया, मैं बेहद खुश थी।
जैसे ही मैं गाडी़ से उतरी,सामने दादी दादा जी खड़े थे। मैं लपक कर उनके पैर छूने  आगे बढ़ी लेकिन उनकी तरफ से ना ही आशीर्वाद का हाथ बढ़ा ना एक शब्द निकला।पहले यही लोग आशीर्वाद  की झड़ी लगा देते थे, अजीब लगा। मम्मी ने गले लगाने के बदले झटके से मुझे खींच कर कमरे के अंदर कर लिया।न मुझ से कुछ कहा न पूछा,बस आँखों से आंसुओं का सैलाब  फूट पडा़ ।
पापा की आंखों मेंं पता नहीं क्या था,पर पहले जैसा कुछ नहीं था। मैंने गौर किया, मुझ से कुछ दूरी बना रहे थे।बस छुटका वैसा ही था।
पापा ने पिछले जन्मदिन पर स्मार्ट फोन दिया था । हमारा वॉट्सअप ग्रुप था, मुझे वीडियो गेम खेलना अच्छा लगता था ।मम्मी की डांट पड़ने पर छुप छुप कर मोबाईल से गेम खेलती थी।ऐसा मेरी उम्र के सभी करते हैं।लेकिन अब इसे लड़के से बात करने  से जोड़ दिया गया।  मुझे सजने संवरने का शौक था ,मम्मी मेरे लिए लेटेस्ट फैशन के कपडे़ खरीदती थी।वे अपनी सुंदर सलोनी गुडि़या सी बेटी को किसी से कमतर नहीं देखना चाहती थी।मुझे फैशनेबल बिगड़ी हुई लड़की समझ लिया गया। जिसे माँ ने बिगाड़ा है।
लेकिन ऐसी मैं अकेली  नहीं हूँ।  फिर मेरे साथ ऐसा हुआ तो मेरी क्या गलती? क्यो सब  कुछ बदला बदला सा है ।कुछ टटोलती सी आँखें।मानो कुछ ढूँढ रही  हो मम्मी प्यार जताती थी, लेकिन कमरे के अंदर, सब से छुपा कर।क्योंकी सब मान कर चलते हैं  लड़की मां की जिम्मेदारी होती है  मेरी मां चूक गई थी इसलिए अब मैं प्यार नही दुत्कार की हकदार थी।
मैं घर लौटने के लिये कितना बेताब थी।
रोती थी,गिड़गिड़ाती थी ,मैं ने खाना पीना छोड़ दिया था । कहती थी मेरे बगैर पापा मम्मी कभी  नहीं खाते हैं। मैं कैसे खाऊँ।अब मुझे अलग कमरे मे खाना दे जाते हैं ,लोगों की नजरों से बचाने की कोशिश की जाती है।मेरे लौट आने की खुशी किसी को नही थी।बल्कि एक मातम छाया रहता है ऐसा माहौल जिसमें न खुल कर मातम मना सकते हैं न खुशी। उधर वो आवारा ,चूंकि पापा ने केस उठा लिया था इसलिए उसकी ठसक बढ़ गई थी ,अब और चौड़ा  सीना करके बाईक से मुहल्ले का चक्कर काटता था।
हमे नीचा दिखाने के लिए।अजीब है हमारा समाज।मुझे घृणा हो गई है।समाज से और उससे भी ज्यादा घरवालों से ,वो  एक बार भी खुल के नहीं बोलते हैं ,कि मेरी बेटी चरित्रहीन  नहीं है,जो हुआ वो एक दुर्घटना थी।जो किसी के साथहो सकती है।
उनकी चुप्पी से लोगों को मौका मिल रहा है।
 पहले ऐसा समझती तो मैं अपने घर नही लौटती

Friday, August 6, 2021

टेंशन मत ले ऐ इंसान,

 आधुनिकता ने हमे दो चीजों का श्राप दिया है।बाहरी तौर पर प्रदूषण और भीतर से तनाव और डिप्रेसन ।  !अब डाक्टर भी कहते पाए जाते हैं कि हर बीमारी की जड़ यही नासपीटा तनाव है। यहां तक कि फोड़े फुंसी भी ? 

कैसे  ,कैसे  ,कैसे ? 

वो ऐसे ,की जब कोइ राज आप अपने भीतर  छुपा कर रखते हैं ।जाहिर हैअब कम ही लोग खुले दिल के होते हैं । इसलिए हर चीज की तरह  कुछ दिनों में ये भी सड़ने लगतीं  हैंं  । शायद  यही वो  वजह हो सकती है ।

 अलबत्ता,टेंसन नही लेने का ,बिंदास रहने का,टेंसन देने का,लेने का नही ,जुमले खूब उछाले जाते हैं, दुकान में   आकाश छूती मंहगाई की बात  पर  दुकानदार झट से कहेगा आप इसकी 'टेंसन मत' लो जी ।

भैया पैसे मुझे देने हैं टेंसन कैसे न् लूं? 

कुछ मामलों में टेंसन हो ही जाती है ।

आपने खूब मेहनत कर सुख सुविधा के सभी साधन  जमा कर लिए। सोचा होगा अब  चैन से रहेंगे, कोई टेंसन नही होगा।लेकिन  सुबह सुबह जब काम  वाली बाई नही आती है ,उस समय की बैचैनी याद है?  

 तो पूरे दिन टेंसन टेंसन  टेंसन   

ऐसे ही आप की टेंसन की कई वजहें ड्राईवर ,गार्ड वगैरा होती हैं।

बच्चे स्कूल से लौटते हैं।

कहीं बैग,कहीं जूते, सबसे पहले टी.वी.खोल कर बैठ जाते हैं।

झुँ   झुँ   झुँ    झुंझुलाहट।

 ऐसे टेंसन के मौक़े आते रहेंगे,बस कोशिश करें इन मौके पर कूल बने रहें।बच्चे बैग,जूते फेकेंगे ही, उठाना आपका काम है।अबतक नही सिखाया तो कभी नही सीखेंगे। बच्चों के साथ आप भी  टी वी देखें।

पतिदेव शाम को शॉपिंग का वादा कर के नहीं आते हैं।

गु    गु    गु  गुस्सा।

आज नहीं तो कल उन्ही के  साथ शॉपिंग करना है। इस गलती का फायदा उठाने का मौका नहीं चूकें। आईस क्रीम की फरमाइश करें ।क्यों क्या की ओर मन को न लगाएं , गुस्से की दहक कम होगी।